Bank Holidays in December 2020: साल का आखिरी महीना दिसंबर कल से शुरू हो जाएगा। दिसंबर एक ऐसा महीने है, जिसमें नौकरी पेशा वाले लोग अपनी बची हुई छुट्टियां खत्म करने की तलाश में रहते हैं। ऐसे में अगर आप बैंक में कुछ काम से जा रहे हैं तो एक बार इस लिस्ट को जरूर देख लें। कहीं ऐसा न हो कि आप बैंक जाएं और वहां ताला लटका हुआ मिले। वैसे तो आम तौर सभी जानते हैं कि देश के सभी प्राइवेट और सरकारी बैंक (private and public sector bank) रविवार को बंद रहते हैं। इसके साथ ही हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं। इसके अलावा अगर कोई त्योहार या कोई पब्लिक हॉलिडे है तो उस पर भी बैंक बंद रहते हैं।
