Bengaluru Murder: तलवार लेकर कंपनी में घुसा पूर्व कर्मचारी, CEO और MD को उतारा मौत के घाट, आरोपी फरार

Bengaluru Murder: पीड़ितों की पहचान एरोनिक्स इंटरनेट कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर फणींद्र सुब्रमणि (Phanindra Subramani) और CEO वीनू कुमार (Vinu Kumar) के रूप में की गई है। जब उन्हें अस्पताल ले जाया जा रहा था, तो उन्होंने दम तोड़ दिया। बताया जाता है कि आरोपी फेलिक्स को अपराध में दो लोगों ने मदद की थी।

अपडेटेड Jul 11, 2023 पर 8:43 PM
Story continues below Advertisement
बेंगलुरु में तलवार लेकर कंपनी में घुसा पूर्व कर्मचारी, CEO और MD को उतारा मौत के घाट

बेंगलुरु (Bengaluru) में एक प्राइवेट कंपनी के CEO और मैनेजिंग डायरेक्टर की मंगलवार को कथित तौर पर एक पूर्व कर्मचारी ने हत्या कर दी। नॉर्थ-ईस्ट बेंगलुरु के DCP लक्ष्मी प्रसाद ने कहा कि आरोपी फेलिक्स (Felix) ने उनके ऑफिस में घुसकर उन पर तलवार से हमला किया। ANI ने बताया कि पुलिस ने कहा कि हमलावर फेलिक्स फरार है।

पीड़ितों की पहचान एरोनिक्स इंटरनेट कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर फणींद्र सुब्रमणि (Phanindra Subramani) और CEO वीनू कुमार (Vinu Kumar) के रूप में की गई है। जब उन्हें अस्पताल ले जाया जा रहा था, तो उन्होंने दम तोड़ दिया। बताया जाता है कि आरोपी फेलिक्स को अपराध में दो लोगों ने मदद की थी।

आरोपी फेलिक्स एरोनिक्स इंटरनेट कंपनी का पूर्व कर्मचारी बताया जा रहा है और यह घटना बेंगलुरु के पम्पा एक्सटेंशन अमृतहल्ली के 6th क्रॉस पर हुई।


DCP लक्ष्मी प्रसाद ने कहा, "शाम करीब साढ़े चार बजे तीन लोगों ने इस हमले को अंजाम दिया। हमारे पास हमलावरों में से एक के बारे में विशेष जानकारी है। हमला करने से पहले उन्होंने केबिन में आकर करीब 30 मिनट तक बातचीत की है। उनके सिर और पेट पर धारदार हथियार से हमला किया गया है। तीनों बन्नेरघट्टा रोड पर एक कंपनी में एक साथ काम कर रहे थे।

बिजनेस कंपटीशन खत्म करने के लिए की गई हत्या?

फेलिक्स पहले एरोनिक्स इंटरनेट प्राइवेट लिमिटेड में काम करता था, लेकिन उसने अपनी कंपनी शुरू करने के लिए नौकरी छोड़ दी थी। वह एक TikTok इन्फ्लुएंसर भी है।

Deccan Herald ने पुलिस सूत्रों के हवाले से सुझाव दिया कि उसने अपने स्टार्ट-अप के लिए किसी भी संभावित चुनौती से बचने के लिए सुब्रमण्यम और कुमार को खत्म करने का फैसला किया।

Noida News: गैंगस्टर अमित कसाना की नोएडा में 18 करोड़ की अवैध प्रॉपर्टी जब्त, हत्या और अपहरण सहित 36 से ज्यादा मामले दर्ज

ACP (ईस्ट) रमन गुप्ता ने DH को बताया कि पीड़ितों के सिर पर तलवार और खंजर समेत धारदार हथियारों से हमला किया गया। उन्होंने कहा, "हम अपराधों के मकसद की जांच कर रहे हैं।"

शवों को पोस्टमार्टम के लिए मणिपाल अस्पताल, हेब्बल भेज दिया गया है और पुलिस ने हमलावरों का पता लगाने के लिए चार टीमें बनाई हैं। गुप्ता ने कहा, "हमारी टीमें अलग-अलग जगहों पर गई हैं और सुराग हासिल कर रही हैं।"

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।