Bengaluru Rains: बेंगलुरु में मूसलाधार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, सड़कों पर भरा पानी, इन राज्यों में भी बरसेंगे बादल

मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर अगले दो-तीन दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। बुधवार को हुई मूसलाधार बारिश के कारण शहर के रिहायशी इलाकों में सड़कें जाम हो गईं। पानी और बिजली की लाइनें टूट गईं हैं

अपडेटेड Oct 20, 2022 पर 11:16 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
बुधवार को हालत ये हो गई कि पार्किंग में खड़ी बाइकें भी पानी में बहती दिखीं। सड़कें नदी में तब्दील हो गईं

Bengaluru Rains Updates: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में तीन दिन से हो रही भारी बारिश होने के चलते शहर के कई हिस्सों में जलभराव हो गया है। बुधवार को हालत ये हो गई कि पार्किंग में खड़ी बाइकें भी पानी में बहती दिखीं। सड़कें नदी में तब्दील हो गईं। इसी बीच मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर अगले दो-तीन दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

बुधवार को हुई तेज बारिश के कारण शहर के रिहायशी इलाकों में सड़कें जाम हो गईं। पानी और बिजली की लाइनें टूट गईं हैं। बारिश के चलते कई सड़कें भी टूट गई हैं। सबसे प्रभावित इलाकों में बेलंदूर का IT क्षेत्र, वाइटफील्ड, आउटर रिंग रोड और BEML ले-आउट शामिल हैं।

ये भी पढ़ें- सुएला ब्रेवरमैन ने ब्रिटेन की गृह मंत्री पद से दिया इस्तीफा, यूजर्स ने "टोफू-खाने" वाले बयान पर लिए मजे


मौसम विभाग यानी IMD के मुताबिक, शहर में अगले तीन दिन तक यलो अलर्ट जारी किया गया है। इससे पहले सितंबर में एक हफ्ते तक लगातार बारिश हुई थी, तब भी यही हालात बने थे। IMD पूर्वानुमान के अनुसार, आने वाले दो दिनों में बेंगलुरु में भी भारी बारिश होगी।

IMD ने कहा कि चामराजनगर, चिक्कमगलुरु, हसन, कोडागु, बेंगलुरु ग्रामीण, चित्रदुर्ग, हसन, शिवमोग्गा, तुमकुरु और मांड्या जिलों में बुधवार को भारी बारिश की आशंका है। इस बीच, दक्षिण कन्नड़, उत्तर कन्नड़, उडुपी, चामराजनगर, कोडागु, शिवमोग्गा, बेलगावी, हावेरी, बागलकोट, कालाबुरागी, कोप्पल और बल्लारी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

इन राज्यों में भी होगी बारिश

इस साल, बेंगलुरु में 1,706 मिमी की रिकॉर्ड बारिश हुई, जिसने सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए। 2017 में, राज्य की राजधानी में 1,696 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। मौसम विभाग ने इस वीकेंड अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल और लक्षद्वीप में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की आशंका जताई है।

मौसम विभाग ने बताया कि 22 अक्टूबर तक अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की आशंका है। इसके अलावा IMD ने कहा कि ओडिशा, पश्चिम बंगाल और त्रिपुरा में 23-24 अक्टूबर को मूसलाधार बारिश हो सकती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।