Get App

गाड़ी का चालान माफ करवाने का सुनहरा मौका, जानिए घर बैठे कैसे कर सकते हैं बुकिंग

अगर आपकी भी किसी गाड़ी, ट्रक, स्कूटर, बाइक, टैम्पो आदि किसी भी गाड़ी का चालान कट गया है तो आपके पास इसे माफ कराने का अच्छा मौका है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 11, 2022 पर 9:21 AM
गाड़ी का चालान माफ करवाने का सुनहरा मौका, जानिए घर बैठे कैसे कर सकते हैं बुकिंग
राजधानी दिल्ली में ट्रैफिक चालान माफ करवाने का सबसे शानदार मौका मिल रहा है।

Traffic Police Lok Adalat: राजधानी दिल्ली में ट्रैफिक चालान (Traffic Challan) माफ करवाने का सबसे शानदार मौका मिल रहा है। दरअसल, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस (Delhi Traffic Police) जल्द नेशनल लोक अदालत लगाने जा रही है। अगर आपकी भी किसी गाड़ी, ट्रक, स्कूटर, बाइक, टैम्पो आदि किसी भी गाड़ी का चालान कट गया है तो आपके पास इसे माफ कराने का अच्छा मौका है। आप लोक अदालत में अपना चालान कम करने, सेटलमेंट या माफ करने की रिक्वेस्ट  कर सकते हैं। इसके लिए आपको पहले से घर बैठे बुकिंग करानी होगी और फिर कोर्ट जाकर अपना चालान जमा करना होगा।

14 मई को लगेगी लोक अदालत

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस 14 मई 2022, शनिवार को लोक अदालत लगा रही है। यह कोर्ट सुबह 10 बजे से से शाम 3:30 बजे तक लगाई जाएगी। यहां इस लोक अदालत मे आप अपने चालान से फ्री हो सकते हैं। हालांकि, इसके लिए आपको पहले से बुकिंग करानी होगी। इस बुकिंग के लिए आपको गाड़ी नंबर याद होना चाहिए क्योंकि वेबसाइट पर गाड़ी नंबर ही लिखना होता है।

ऐसे करानी होगी ऑनलाइन बुकिंग

सब समाचार

+ और भी पढ़ें