Get App

Bihar Journalist Murder: पत्रकार की हत्या में शामिल 4 आरोपी पुलिस हिरासत में, गरमाई बिहार की सियासत

Bihar Journalist Murder: बिहार के अररिया में पत्रकार विमल कुमार यादव की हत्या के मामले में चार लोगों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। अररिया के एसडीपीओ रामपुकार सिंह ने जानकारी दी कि शुक्रवार को रानीगंज पुलिस ने इस अपराध में कथित संलिप्तता को लेकर विपिन यादव, भावेश यादव, आशीष यादव और उमेश यादव को गिरफ्तार किया है। ये सभी गिरफ्तारियां अलग-अलग स्थानों से हुई हैं

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Aug 19, 2023 पर 12:15 PM
Bihar Journalist Murder: पत्रकार की हत्या में शामिल 4 आरोपी पुलिस हिरासत में, गरमाई बिहार की सियासत
शुक्रवार की सुबह एक स्थानीय दैनिक के लिए काम करने वाले विमल कुमार यादव की अररिया में उनके घर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई।

Bihar Journalist Murder: बिहार के अररिया में पत्रकार विमल कुमार यादव की हत्या के मामले में चार लोगों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। अररिया के एसडीपीओ रामपुकार सिंह ने जानकारी दी कि शुक्रवार को रानीगंज पुलिस ने इस अपराध में कथित संलिप्तता को लेकर विपिन यादव, भावेश यादव, आशीष यादव और उमेश यादव को गिरफ्तार किया है। ये सभी गिरफ्तारियां अलग-अलग स्थानों से हुई हैं। इस मामले में आठ लोग आरोपी हैं। इसमें से चार को शुक्रवार को पुलिस ने हिरासत में लिया और बाकी दो आरोपी रुपेश यादव और क्रांति यादव अररिया जेल में बंद हैं और पुलिस उन्हें रिमांड पर ले रही है जबकि बाकी दो फरार हैं।

चढ़ गया सियासी पारा

बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने इस घटना को लेकर आश्वासन दिया कि अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। वहीं केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने पत्रकार की हत्या पर बिहार सरकार की आलोचना की। उन्होंने कहा कि बिहार में कोई कानून व्यवस्था नहीं है। बिहार में धड़ल्ले से हत्याएं हो रही हैं और अपराधियों के हौंसले काफी बुलंद हो गए हैं। उन्होंने कहा कि बिहार देश में अपराध प्रदेश के रूप में उभर रहा है। वहीं जदयू नेता नीरज कुमार का कहना है कि 24 घंटे के भीतर ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित के परिवार वालों ने जिन पर संदेह जताया था, उसे लेकर जेल में भी छापेमारी की गई और गहन जांच की गई। जदयू नेता नीरज कुमार ने कहा कि विपक्ष को सिर्फ अपराध के बारे में ही नहीं, बल्कि इस कार्रवाई पर भी बात करनी चाहिए।

Journalist Murder: बिहार में पत्रकार की दिनदहाड़े हत्या, बदमाशों ने घर से बुलाकर मारी गोली, सीएम ने जताई चिंता

क्या है पूरा मामला

सब समाचार

+ और भी पढ़ें