बिहार (Bihar) का रसदार और सुगंधित 'लंगड़ा आम' (Langara aam) और GI टैग वाली 'शाही लीची' (Shahi Litchi) जल्द ही मॉरीशस, न्यूजीलैंड, बहरीन और कतर के बाजारों में की रौनक बढ़ाते नजर आएंगे। PTI ने एग्रीकल्चर एंड प्रोसेस्ड फूड प्रोडक्ट्स एक्सपोर्ट डेवलपमेंट अथॉरिटी (APEDA) के रीजनल अधिकारी सीबी सिंह के हवाले से बताया, "बिहार फल एवं सब्जी विकास निगम (BFVDC) के सहयोग से APEDA जल्द ही मॉरीशस, न्यूजीलैंड, बहरीन और कतर को काफी मात्रा में लंगड़ा आम और शाही लीची के सैंपल शिपमेंट भेजेगा।"
