Bihar Police Forest Guard Recruitment 2020: फॉरेस्ट गार्ड पदों पर बंपर भर्ती, वेतन 70 हजार

इस भर्ती के लिए जारी नोटिफिकेशन में वनरक्षक (फॉरेस्ट गार्ड) के 484 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किये गये हैं। इसमें महिला व पुरुष दोनों उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

अपडेटेड Jul 24, 2020 पर 10:21 AM
Story continues below Advertisement

देश के युवा जो नौकरी की तलाश कर रहे हैं उनके लिए खुशखबरी है। सेंट्रल सेलेक्शन बोर्ड ऑफ कॉन्स्टेबल्स, बिहार (Central selection board of constables, Bihar(CSBC Bihar) ने राज्य में फॉरेस्ट गार्ड के सैकड़ों पदों पर भर्ती निकाली है। ये भर्तियां बिहार पुलिस में की जाने वाली हैं। इसके लिए सरकार से अधिसूचना जारी हो चुकी है और csbc.bih.nic.in पर आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है।

बिहार में सरकारी नौकरी पाने का यह अच्छा मौका है और इसके लिए उम्मीदवार को 12वीं पास होना चाहिए। इन पदों पर वेतन भी अच्छा है। इन पदों पर काम करने वालों को 70 हजार रुपये प्रति माह वेतन मिलेगा।

इस भर्ती के लिए जारी नोटिफिकेशन में वनरक्षक (फॉरेस्ट गार्ड) के 484 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किये गये हैं। इसमें महिला व पुरुष दोनों उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया मंगलवार 21 जुलाई 2020 से शुरू हो चुकी है और आवेदन करने की अंतिम तिथि 4 सितंबर 2020 है।

इसमें आवेदन करते वक्त एससी व एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 112 रुपये आवेदन शुल्क भरना होगा। अन्य सभी वर्गों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 450 रुपये है। ये आवेदन शुल्क डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या ई-चालान के जरिए जमा कर सकते हैं।

इन पदों के आवदेन करने के लिए योग्यता के रूप में किसी मान्य बोर्ड से 12वीं कक्षा पास होना अनिवार्य है। उम्मीदवारों की उम्र न्यूनतम 18 साल और अधिकतम 23 साल होनी चाहिए। आरक्षण के नियमानुसार अधिकतम उम्र सीमा में छूट मिलेगी। उम्मीदवारों के आयु की गणना 1 जनवरी 2020 की तिथि निर्णायक मानी जायेगी यानी इस तिथि तक उनकी आयु 18 साल से कम या 23  साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। इन पदों के लिए पे-स्केल - 21,700 रुपये से लेकर 69,100 रुपये प्रति माह है। इस भर्ती में योग्य उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के आधार पर किया जाएगा।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।


हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।