बिहार में गर्मी ने तोड़े 12 साल के सारे रिकॉर्ड, 48 डिग्री पहुंचा तापमान, स्कूलों में छात्रों का हाल बेहाल

Bihar Weather Report Heatwave Alert: गर्मी ने बिहार में पिछले 12 साल के रिकॉर्ड तोड़ दिये हैं। बिहार के औरंगाबाद में तापमान 48 डिग्री के पास पहुंच गया है। बिहार इस समय भीषण गर्मी की चपेट में है। बिहार राज्य की 9 जगहों पर तापमान 44 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। औरंगाबाद में अधिकतम तापमान सबसे अधिक 48 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

अपडेटेड May 29, 2024 पर 1:42 PM
Story continues below Advertisement
Bihar Weather Heatwave Alert: गर्मी ने बिहार में पिछले 12 साल के रिकॉर्ड तोड़ दिये हैं। बिहार क

Bihar Weather Report Heatwave Alert: गर्मी ने बिहार में पिछले 12 साल के रिकॉर्ड तोड़ दिये हैं। बिहार के औरंगाबाद में तापमान 48 डिग्री के पास पहुंच गया है। बिहार इस समय भीषण गर्मी की चपेट में है। बिहार राज्य की 9 जगहों पर तापमान 44 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। औरंगाबाद में अधिकतम तापमान सबसे अधिक 48 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बिहार में 48 डिग्री पहुंचा तपमान

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने कहा कि आने वाले दिनों में बिहार के कई हिस्सों में भीषण गर्मी जारी रहेगी। आईएमडी के पटना ऑफिस के वैज्ञानिक आशीष कुमार ने कहा कि 48 डिग्री सेल्सियस के अधिकतम तापमान के साथ औरंगाबाद राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा। उन्होंने बताया कि यह बिहार में इस मौस का सबसे अधिक तापमान है।


बिहार में गर्मी ने तोड़ा 12 सालों का रिकॉर्ड

जिन स्थानों पर तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया उनमें औरंगाबाद 47.7 डिग्री सेल्सियस, डेहरी 47 डिग्री सेल्सियस, अरवल 46.9 डिग्री सेल्सियस, गया 46.8 डिग्री सेल्सियस, रोहतास के विक्रमगंज 46.5 डिग्री सेल्सियस, बक्सर 46.4 डिग्री सेल्सियस, भोजपुर 45.6 डिग्री सेल्सियस, नवादा 45.4 डिग्री सेल्सियस और राजगीर 44.1 डिग्री सेल्सियस शामिल हैं।

अभी नहीं मिलेगी गर्मी से राहत

कुमार ने कहा कि मंगलवार को गया में पिछले 11 सालों का सबसे गर्म दिन 46.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा वैशाली 43.9 डिग्री सेल्सियस, शेखपुरा 42.9 डिग्री सेल्सियस, पटना 42.8 डिग्री सेल्सियस, मुंगेर 42.6 डिग्री सेल्सियस, जमुई 42.5 डिग्री सेल्सियस, सीवान 42 डिग्री सेल्सियस और सारण 41 डिग्री सेल्सियस जिलों में लू की स्थिति बनी रही। इस बीच आईएमडी ने पूर्वानुमान जताया है कि अगले तीन या चार दिनों में राज्य में लू की स्थिति बने रहने की संभावना है। बिहार आपदा प्रबंधन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि लोगों को गर्मी से बचने की सलाह दी गई है।

भारत में गर्मी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, 50.8 डिग्री पहुंचा पारा, बना सबसे गर्म दिन, AC-कूलर सब फेल

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।