Get App

Ahmedabad Airport Bomb Threat : अहमदाबाद एयरपोर्ट पर मिली ऐसी चिट्ठी कि मच गया हड़कंप, चिट्ठी में लिखी थी ये बातें

गुजरात के अहमदाबाद एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। जानकारी के मुताबिक, अहमदाबाद एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, एक चिट्ठी में मिली है

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 10, 2025 पर 1:04 PM
Ahmedabad Airport Bomb Threat : अहमदाबाद एयरपोर्ट पर मिली ऐसी चिट्ठी कि मच गया हड़कंप, चिट्ठी में लिखी थी ये बातें
Airport Bomb Threat: अहमदाबाद एयरपोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी (FILE PHOTO)

Ahmedabad Airport Bomb Threat : गुजरात के अहमदाबाद से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। अहमदाबाद एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। जानकारी के मुताबिक अहमदाबाद एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, एक चिट्ठी में मिली है।

जानकारी के अनुसार, धमकी भेजने वाले की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। समाचार एजेंसी एएनआई ने अहमदाबाद क्राइम ब्रांच के जेसीपी शरद सिंघल के हवाले से बताया कि, धमकी की चिट्ठी भेजने वाले ने हवाई अड्डे को उड़ाने की धमकी दी है। इस मामले की जांच की जा रही है कि धमकी आखिर किसने भेजी है।

ये पहली बार नहीं है कि एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। पिछले साल भी ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं। इससे पहले ऐसी ही एक धमकी चेन्नई एयरपोर्ट पर मिली थी, जिसके बाद वहां आने वाले सभी विमानों का सुरक्षा टीम ने पूरी तलाशी लिया था। वहीं पिछले साल नवंबर में मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक अज्ञात कॉलर ने बम की धमकी दी थी, जिसने सुरक्षा कर्मियों को विस्फोटक ले जा रहे एक यात्री के बारे में बताया था।

बता दें कि इससे पहले  7 फरवरी को दिल्ली-एनसीआर के एक प्रमुख कॉलेज और दो स्कूलों को ईमेल के ज़रिए बम की धमकियां मिलीं थीं। जिसके बाद पुलिस ने दिल्ली-एनसीआर स्कूलों की  तलाशी के लिए विस्फोटक निरोधक इकाइयाँ और डॉग स्क्वॉड तैनात किए। बाद में दिल्ली पुलिस ने इन धमकियों को झूठा बताया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें