Katra Bus Accident: जम्मू कटरा से दिल्ली जा रही एक यात्री बस का एक्सीडेंट हो गया है। जम्मू के मंडा इलाके के पास यह बस 50 फीट गहरी खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में 10 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है और घायलों को अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। हादसे की वजह का अभी तक पता नहीं चल सका है, लेकिन घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य जारी है।
