Get App

नोएडा में जमीन खरीदना हो सकता है महंगा, सर्कल रेट 12.5 फीसदी बढ़ाने का प्रस्ताव

अगर प्रस्तावित सर्कल रेट में कोई आपत्ति है तो 16 अगस्त तक अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 03, 2021 पर 9:28 PM
नोएडा में जमीन खरीदना हो सकता है महंगा, सर्कल रेट 12.5 फीसदी बढ़ाने का प्रस्ताव

Circle Rate Noida: दिल्ली से सटे नोएडा में अगदर आप जमीन खरीदने के लिए सोच रहे हैं तो आपको कुछ ज्यादा जेब ढीली करनी पड़ सकती है।

दरअसल,  गौतमबुद्ध नगर जिला प्रशासन ने सोमवार देर शाम को जमीनों के सर्किल रेट (Circle Rate) की नई प्रस्तावित लिस्ट जारी कर दी है।

इस प्रस्तावित लिस्ट में कई सेक्टर की श्रेणी बदलकर सर्किल रेट में पांच से लेकर 20 फीसदी तक का इजाफा किया गया है। नई लिस्ट में मेट्रो, ग्रीन बेल्ट और एक्सप्रेस-वे के पास के जमीनों पर लोकेशन शुल्क का प्रस्ताव दिया गया है।  अलग-अलग जमीन के लिए 12.5 फीसदी तक लोकेशन शुल्क देना पड़ सकता है।

प्रशासन द्वारा प्रस्तावित लिस्ट को वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। इसके साथ ही लोगों से इस लिस्ट में अपनी आपत्ति और सुझाव देने के लिए कहा गया है। अगर आपको इस प्रस्तावित लिस्ट में कोई आपत्ति है तो 16 अगस्त की शाम चार बजे तक अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।

दिल्ली में सस्ती होंगी संपत्तियां, केजरीवाल सरकार ने की सर्किल रेट में 20 फीसदी की कमी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगर किसी तरह का विरोध नहीं होता है तो इसे 19 अगस्त को नोटिफाई कर दिया जाएगा। जिला सूचना अधिकारी राकेश चौहान ने बताया कि जिले में मौजूदा सर्कल रेट 8 अगस्त 2019 को लागू किया गया था।

कोरोना संक्रमण के चलते 2020 में सर्कल रेट की लिस्ट पूरे राज्य में नहीं जारी की गई है। नोएडा विकास प्राधिकरण (NDA) द्वारा आवासीय भूखंड की A, B, C, कैटेगरी बनाई गई है। इसमें से कुछ सेक्टरों के लोकेशन में बदलाव किया गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें