Gujarat Morbi Cable bridge collapsed: गुजरात (Gujarat) के मोरबी (Morbi) में मच्छू नदी (Machchhu River) पर बना प्रसिद्ध सस्पेंशन केबल ब्रिज (Suspension Cable Bridge) रविवार को अचानक ढह गया। इस पुल को इंजीनियरिंग का एक नायाब चमत्कार भी कहा जाता था।मिली जानकारी के मुताबिक, घटना के वक्त पुल पर कई पर्यटक मौजूद थे और सभी नदी में गिर गए। अब तक 60 से ज्यादा शव बरामद हुए हैं।
