Get App

Cadbury Advertisement: वापस लौट आया है कैडबरी का वो आइकॉनिक क्रिकेट एडवर्टाइजमेंट, मगर इस बार नए ट्विस्ट के साथ

Cadbury का ये एड सिर्फ 90 के दशक के बच्चों को ही नहीं, बल्कि उस दौर की कई पीढ़ियों को बेहद पसंद था

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 18, 2021 पर 8:39 PM
Cadbury Advertisement: वापस लौट आया है कैडबरी का वो आइकॉनिक क्रिकेट एडवर्टाइजमेंट, मगर इस बार नए ट्विस्ट के साथ

आज भी आप और हम में से न जाने कितने लोगों को अपने बचपन के दौर के कई TV एडवर्टाइजमेंट याद होंगे और अगर आप 90 के दशक में जन्में हैं, तो आपको कैडबरी (Cadbury) का वो क्रिकेट एडवर्टाइजमेंट (Cricket Advertisement), तो जरूर ही याद होगा, जिसमें एक लड़की खिलाड़ी के छक्का मारने के बाद मैदान पर दौड़ती है और स्टेडियम के बीच एक बेहद अजीबोगरीब, लेकिन दिल को छू लेने वाला डांस करती है। कई लोग दूरदर्शन पर ODI मैच के बीच आने वाले कमर्शियल ब्रेक का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार किया करते थे, जो ओवर खत्म होने के बाद आया करता था।

कैडबरी का ये कमर्शियल एड सिर्फ 90 के दशक के बच्चों को ही नहीं, बल्कि उस दौर की कई पीढ़ियों को बेहद पसंद था। इसलिए एडवर्टाइजमेंट के रिलीज के लगभग तीन दशक बाद, कैडबरी के मालिक मोंडेलेज और ओगिल्वी एक बार फिर उस एड फिल्म को दोबारा लेकर आए हैं, मगर इस बार एक ट्विस्ट के साथ।


सब समाचार

+ और भी पढ़ें