Get App

क्या एक साथ आप एक से ज्यादा नौकरियां कर सकते हैं? यहां जानिए एक्सपर्ट्स के जवाब

एक साथ एक से ज्यादा नौकरियां करने को Moonlighting Trend कहा जाता है। इंडिया में खासकर आईटी सेक्टर में यह ट्रेंड बढ़ रहा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 31, 2022 पर 11:57 AM
क्या एक साथ आप एक से ज्यादा नौकरियां कर सकते हैं? यहां जानिए एक्सपर्ट्स के जवाब
Moonlighting को लेकर इंडिया में नई बहस शुरू हो गई है।

एक साथ एक से ज्यादा नौकरियां करने को Moonlighting Trend कहा जाता है। इंडिया में खासकर आईटी सेक्टर में यह ट्रेंड बढ़ रहा है। यह ट्रेंड तब सुर्खियों में आज जब फूड डिलीवरी कंपनी स्विगी (Swiggy) ने अपने एंप्लॉयीज को ऑफिस ऑवर्स के बाद या वीकेंड में दूसरी नौकरी करने की इजाजत दे दी। इस पॉलिसी को लेकर नई बहस शुरू हो गई है।

इस बहस में इंडस्ट्री के दिग्गज भी शामिल हो गए हैं। दिग्गज आईटी कंपनी Wipro के एग्जिक्यूटिव चेयरमैन रिशद प्रेमजी इसे 'धोखा' मानते हैं। उधर, Infosys के पूर्व डायरेक्टर मोहनदास पई का कहना है कि इसमें कोई खराबी नहीं है। उनकी दलील है कि एंप्लॉयमेंट एक व्यक्ति और कंपनी के बीच एक कॉन्ट्रैक्ट होता है। कंपनी रोजाना पहले से तय घंटे काम करने के लिए एंप्लॉयी को सैलरी देती है। उसके बाद एंप्लॉयी क्या करता है, यह उसकी आजादी है।

यह भी पढ़ें : हर महीने 5000 रुपये की पेंशन पाना चाहते हैं? जल्द करें ये काम,अक्टूबर से बंद हो जाएगी यह स्कीम

Tech Mahindra के एमडी और सीईओ सीपी गुरनानी ने हाल में एक कार्यक्रम में कहा था कि मौका मिलने पर वह मूनलाइटिंग पॉलिसी को अपनी कंपनी में लागू कर सकते हैं। लेकिन, इसे लेकर एंप्लॉयीज की सोच ओपन होनी चाहिए। यह साफ है कि इंडस्ट्री के दिग्गजों की इस बारे में एक राय नहीं है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें