केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई (Central Bureau of Investigation) ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए देश से फरार बैंक घोटाले के आरोपी मेहुल चौकसी (Mehul Choksi) समेत कई अन्य आरोपियों के खिलाफ दो नई FIR दर्ज की हैं। CBI की तरफ से दर्ज उन दोनों FIR के मुताबिक, मेहुल चौकसी की कंपनी गीतांजलि जेम्स (Gitanjali Gems) और नक्षत्र ब्रांड (Nakshatra Brands) ने कई बैंकों के साथ करीब 6,371 करोड़ रुपए के फर्जीवाड़े को अंजाम दिया।
