Get App

चंद्रयान-3 मिशन सफल, चांद के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला पहला देश बना इंडिया

Chandrayaan-3 Mission: 23 अगस्त को शाम 6 बजे के कुछ ही मिनट बाद चांद के दक्षिणी ध्रुव पर विक्रम लैंडर की सॉफ्ट लैंडिंग सफलतापूर्वक हो गई। इस क्षण का इंतजार देश के 140 करोड़ लोग सांस थामे कर रहे थे। टीवी चैनलों पर सबकी आंखें जमी हुई थीं। जैसे ही विक्रम लैंडर ने चांद के सतह को छुआ देश के लोगों का सिर गर्व से ऊंचा हो गया

Rakesh Ranjanअपडेटेड Aug 23, 2023 पर 8:15 PM
चंद्रयान-3 मिशन सफल, चांद के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला पहला देश बना इंडिया
Chandrayaan-3 Mission: 23 अगस्त को शाम 6 बजे के कुछ ही मिनट बाद चांद के दक्षिणी ध्रुव पर विक्रम लैंडर की सॉफ्ट लैंडिंग सफलतापूर्वक हो गई। इस क्षण का इंतजार देश के 140 करोड़ लोग सांस थामे कर रहे थे। टीवी चैनलों पर सबकी आंखें जमी हुई थीं। जैसे ही विक्रम लैंडर ने चांद के सतह को छुआ देश के लोगों का सिर गर्व से ऊंचा हो गया।

Chandrayaan-3 Mission: 23 अगस्त की तारीख इतिहास में दर्ज हो गई। शाम छह बजे के कुछ ही मिनट बाद इंडिया ने चांद पर कदम रखा। चंद्रयान-3 मिशन (Chandrayaan-3) कामयाब रहा। चांद के दक्षिणी ध्रुव पर विक्रम लैंडर की सॉफ्ट लैंडिंग सफलतापूर्वक हो गई। इस क्षण का इंतजार देश के 140 करोड़ लोग सांस थामे कर रहे थे। टीवी चैनलों पर सबकी आंखें जमी हुई थीं। जैसे ही विक्रम लैंडर ने चांद के सतह को छुआ देश के लोगों का सिर गर्व से ऊंचा हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दक्षिण अफ्रीका से चांद पर विक्रम लैंडर को उतरते देखा।

अंतरिक्ष में इंडिया के लिए बड़ी उपलब्धियों का रास्ता बना

एक्सपर्ट्स का कहना है कि चांद का यह मिशन अंतरिक्ष में भारत के लिए कई दरवाजें खोलने जा रहा है। खास बात यह है कि ISRO जिस तरह से बहुत कम खर्च में मिशन को कामयाब बना रहा है, उससे व्यावसायिक रूप से इंडिया के लिए आने दिनों में बहुत बड़े मौके मिलने वाले हैं।

प्रधानमंत्री ने वैज्ञानिकों की तारीफ की

सब समाचार

+ और भी पढ़ें