Get App

Bareilly Violence: बरेली हिंसा के बाद तौकीर रजा के सहयोगियों पर बुलडोजर एक्शन, दामाद मोहसिन खान गिरफ्तार

Bareilly Violence: बरेली हिंसा के मामले में गिरफ्तार इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल के प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खान के सहयोगियों से जुड़ी 8 अवैध संपत्तियों की पहचान करते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू हो गई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बरेली हिंसा के बाद मंगलवार को तौकीर रजा के दामाद मोहसिन रजा को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Sep 30, 2025 पर 4:44 PM
Bareilly Violence: बरेली हिंसा के बाद तौकीर रजा के सहयोगियों पर बुलडोजर एक्शन, दामाद मोहसिन खान गिरफ्तार
Bareilly Violence: बरेली हिंसा के बाद पुलिस-प्रशासन का सख्त एक्शन जारी है

Bareilly Violence: उत्तर प्रदेश के बरेली प्रशासन ने पिछले शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद हुई हिंसा के मामले में गिरफ्तार किए गए इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल के प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खान के सहयोगियों से जुड़ी 8 अवैध संपत्तियों की पहचान करते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बरेली हिंसा के बाद मंगलवार को तौकीर रजा के दामाद मोहसिन रजा को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मोहसिन, तौकीर रजा के बड़े भाई मन्नानी मियां का दामाद है। मोहसिन के गैराज पर बुलडोजर चल रहा है। साथ ही मोहसिन रजा के आवास पर भी बुलडोज़र चलाया गया। उसका रिसॉर्ट भी सील कर दिया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि बरेली विकास प्राधिकरण (BDA) और जिला प्रशासन की टीम ने फाइक एन्क्लेव, जगतपुर और पुराने शहर के इलाकों में एक संयुक्त अभियान चलाया। चिह्नित की गई इमारतों के बारे में आरोप है कि वे बगैर नक्शा पास कराए बनवाई गई हैं। इनमें से कुछ इमारतें सरकारी और सीलिंग की जमीन पर निर्मित कराई गई हैं।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि फाइक एन्क्लेव हाल के वर्षों में अपराधियों के लिए एक पनाहगाह के रूप में उभरा है। उन्होंने कहा कि इससे पहले, गैंगस्टर अतीक अहमद के साले सद्दाम से जुड़े एक परिसर को यहां सील किया गया था। उन्होंने बताया कि अब तौकीर के सहयोगी फरहत और मोहम्मद आरिफ के भी इसी तरह की गतिविधियों से जुड़े होने का पता चला है।

BDA के अधिकारियों ने कहा कि आरिफ और उसके सहयोगियों ने सरकारी जमीन, सड़कों और सीलिंग क्षेत्रों पर अतिक्रमण किया था। उन्होंने बताया कि आरिफ से जुड़े होटल और लॉन स्काईलार्क, फहम लॉन और फ्लोरा गार्डन को अवैध निर्माण बताते हुए पिछले रविवार को सील कर दिया गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें