Chara Bank: केंद्र सरकार अब देश में चारा बैंक बनाने की तैयारी कर रही है। इससे जानवरों को फायदा होगा। केंद्रीय मत्स्य पालन, पशु पालन और डेयरी मंत्री पुरुषोत्तम रुपाला ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पशुधन आबादी की खाद्य सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए देश के चारो दिशाओं में कम से कम एक चारा बैंक बनाने पर जोर दिया है। इस बारे में पिछले दिनों हुई कैबिनेट मीटिंग में इसकी मंजूरी भी मिल गई है। ऐसे में गाय, भैंस, बैल, ऊंट, गधा, घोड़ा जैसे सभी जानवरों की आबादी के हिसाब से चारा बैंक बनाए जाएंगे।
