Chhath Puja Special Train: छठ पूजा के लिए महाराष्ट्र से चलेंगी 256 स्पेशल ट्रेन, देखें पूरी लिस्ट

छठ पूजा पर घर जाने का इंतजार कर रहे यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। भारतीय रेलवे ने छठ पूजा के लिए 256 स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया है

अपडेटेड Oct 28, 2022 पर 10:37 AM
Story continues below Advertisement
कुछ रेलवे स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट की कीमतों में इजाफा किया गया है

Chhath Puja Special Train: छठ पूजा पर मुंबई से घर जाने का इंतजार कर रहे यूपी और बिहार के यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। भारतीय रेलवे ने छठ पूजा के लिए 256 स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया है। यह ट्रेनें महाराष्ट्र के अलग-अलग रेलवे स्टेशनों से चलेंगीं।

ये भी पढ़ें- Stock Market News: इस केमिकल स्टॉक ने एक साल में 225% दिया रिटर्न, दिग्गज निवेशक कचोलिया ने बढ़ा दी हिस्सेदारी

भारतीय रेलवे ने छठ पूजा पर महाराष्ट्र के विभिन्न स्टेशनों से देश के अन्य हिस्सों में 256 स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है। साथ ही मध्य रेलवे ने राज्य के रेलवे स्टेशनों पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्लेटफॉर्म टिकट के दाम बढ़ा दिए हैं। बता दें कि आज यानी 28 अक्टूबर से छठ पूजा की शुरुआत हो रही है।


रेल मंत्री ने दी जानकारी

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि केंद्र सरकार ने छठ पूजा त्यौहार के लिए 250 से अधिक स्पेशल ट्रेनें शुरू की हैं। उन्होंने एएनआई से कहा, "छठ पूजा के लिए हमने 250 से अधिक ट्रेनें शुरू की हैं। लगभग 1.4 लाख बर्थ उपलब्ध कराए गए हैं। लोगों के लिए जो भी जरूरी होगा हम करेंगे।"

नीतीश कुमार ने की थी अपील

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इससे पहले मंगलवार को केंद्र सरकार से छठ पूजा के लिए स्पेशल ट्रेनें मुहैया कराने की अपील की थी। सीएम के इस अपील के बाद दरभंगा, आजमगढ़, सहरसा, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, फिरोजपुर, पटना, कटिहार और अमृतसर आदि रेल मार्गों पर देश भर के प्रमुख स्थलों को जोड़ने के लिए स्पेशल ट्रेनों की योजना बनाई गई है।

पूर्वोत्तर रेलवे के प्रवक्ता ने बताया कि गाड़ी संख्या 05193 छपरा-पनवेल छठ स्पेशल ट्रेन छपरा से 15:20 बजे प्रस्थान कर बलिया, गाजीपुर सिटी, वाराणसी, प्रयागराज, सतना, कटनी, जबलपुर, इटारसी, भुसावल, नासिक रोड, कल्यान से छूटकर दूसरे दिन पनवेल रात 21:00 बजे पहुंचेगी। जबकि वापसी में 05194 पनवेल-छपरा छठ स्पेशल ट्रेन पनवेल से 22:50 बजे प्रस्थान कर उसी स्टेशनों से होते हुए तीसरे दिन छपरा 08:50 बजे पहुंचेगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।