छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में हजारों महिलाएं गाय के गोबर (Cow dungs) से प्रोडक्ट्स बना रही हैं और उसकी ऑनलाइन बिक्री (Online Sale) हो रही है। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले को ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए राज्य की गोधन न्याय योजना (Godhan Nyay Yojna) के तहत प्रोत्साहन मिला है, ताकि उनके बनाए गए प्रोडक्ट्स ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म (e-commerce platforms) के जरिए व्यापक बाजार तक पहुंचें।
