Get App

Delhi Cold Wave: दिल्ली-NCR में कड़ाके की ठंड! 1.8 डिग्री तक लुढ़का पारा, शिमला से भी ज्यादा सर्द हुई राजधानी

Delhi Cold Wave: राष्ट्रीय राजधानी में शिमला और देहरादून से भी ज्यादा ठंडी दिल्ली में पड़ रही है। दिल्ली में जबरदस्त शीतलहर के चलते शुक्रवार को मौसम की सबसे सर्द सुबह दर्ज की गई, जब पारा 1.8 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। यह बीते दो वर्षों में जनवरी में दिल्ली में दर्ज सबसे न्यूनतम तापमान भी है

Curated By: Akhileshअपडेटेड Jan 06, 2023 पर 12:30 PM
Delhi Cold Wave: दिल्ली-NCR में कड़ाके की ठंड! 1.8 डिग्री तक लुढ़का पारा, शिमला से भी ज्यादा सर्द हुई राजधानी
Cold Wave: दिल्ली सहित पूरे NCR में हाड़ कंपा देने वाली ठंडी हवाएं चल रही हैं

Delhi Cold Wave: दिल्ली-NCR समेत पूरा उत्तर भारत शीतलहर और कड़ाके ठंड की चपेट में है। सड़कों पर घना कोहरा छाया हुआ है। विजिबिलिटी काफी कम है। हालात ऐसे हो गए हैं दिल्ली का तापमान हिल स्टेशनों से भी कम गया है। राष्ट्रीय राजधानी में शिमला और देहरादून से भी ज्यादा ठंडी दिल्ली में पड़ रही है। दिल्ली में जबरदस्त शीतलहर के चलते शुक्रवार को मौसम की सबसे सर्द सुबह दर्ज की गई, जब पारा 1.8 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। यह बीते दो वर्षों में जनवरी में दिल्ली में दर्ज सबसे न्यूनतम तापमान भी है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, शुक्रवार को दिल्ली में कई पहाड़ी इलाकों से ज्यादा ठंड दर्ज की गई।

दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के आयानगर (Aya Nagar) में शुक्रवार सुबह न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। वहीं, सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 4.0 डिग्री सेल्सियस और दिल्ली रिज में 3.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इससे पहले गुरुवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। गुरुवार को आयानगर में 2.2, लोधी रोड और रिज में तापमान रहा 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। रेलवे के एक प्रवक्ता ने बताया कि कोहरे के कारण कम से कम 26 ट्रेन के पहुंचने में एक से 10 घंटे की देरी हुई।

शिमला से भी ज्यादा ठंडी हुई दिल्ली

सब समाचार

+ और भी पढ़ें