Get App

Coronavirus Updates: एक दिन में संक्रमण के 20,799 नए मामले, 180 लोगों की मौत

देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 3,38,34,702 पहुंच गई है और अब तक 4,48,997 मरीजों की मौत हो गई है

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 04, 2021 पर 12:36 PM
Coronavirus Updates: एक दिन में संक्रमण के 20,799 नए मामले, 180 लोगों की मौत

Coronavirus Updates: देश में नए कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 20,799 नए मामले सामने आए हैं और 180 लोगों की मौत हो गई है।

वहीं कल यानी 03 अक्टूबर को 22,842 नए मामले सामने आए थे और 244 लोगों की मौत हो गई थी। 

हेल्थ मिनिस्ट्री के मुताबिक, देश में कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 3,38,34,702 पहुंच गई है। अब तक कुल 4,48,997 मरीजों की मौत हो चुकी है। एक्टिव मामलों की संख्या 2,64,458 है, जो कि 200 दिन में सबसे कम है। रिकवरी रेट बढ़कर 97.89 फीसदी हो गया है। पिछले 24 घंटे में 26,718 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं और अब तक कुल 3,31,21,247 मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं।

कोरोना वायरस संक्रमण पर लगाम कसने के लिए सरकार वैक्सीनेशन पर जोर दे रही है। भारत के कोविड वैक्सीनेश कार्यक्रम ने 90 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। अब तक वैक्सीनेशन का आंकड़ा 90,79,32,861 पहुंच गया है।

इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (Indian Council of Medical Research-ICMR) के मुताबिक, 03 अक्टूबर तक कुल 57,42,52,400 सैंपल टेस्ट किए गए हैं। वहीं 03 अक्टूबर को 9,91,676 सैंपल टेस्ट किए हैं।

मुंबई का हाल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें