Coronavirus Updates: भारत में कोरोना वायरस संक्रमण का खतरा फिर से बढ़ रहा है। चीन में कोरोना से हालात बेकाबू हैं। इस बीच भारत में पिछले 24 घंटे के कोरोनावायरस संक्रमण के 201 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान एक दिन में 183 लोग ठीक हुए हैं। पिछले 24 घंटे में एक कोरोना संक्रमित मरीज की मौत की खबर है। देश में अब तक कुल 4,41,42,791 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। देश में एक्टिव केस 3,397 हैं। अब तक कुल 5,30,691 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो गई है। भारत में कोरोना रिकवरी रेट 98.8 फीसदी है।
