COVID-19: कोरोना का कहर फिर से शुरू हो गया है। दुनिया के कई देश फिर से कोरोना की मार झेल रहे हैं। इस बीच भारत सरकार भी कोरोना के प्रति चौकन्ना हो गई है। राज्य सरकारों को कोरोना से सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बाद कर्नाटक सरकार भी अलर्ट हो चुकी है। कोरोना संकट के बीच नए साल के जश्न को लेकर कर्नाटक सरकार ने गाइडलाइन जारी कर दी है। गाइडलाइंस के मुताबिक, रात 1 बजे तक ही नए साल का जश्न मना सकते हैं। इसके अलावा अब राज्य में कई जगहों पर मास्क पहनना भी अनिवार्य कर दिया गया है।
