Get App

Covid Live Updates: भारत में चीन समेत 4 अन्य देशों से आने वाले यात्रियों का RT-PCR टेस्ट जरूरी, एक दिन में 227 नए केस दर्ज

Covid Live Updates: चीन में कोरोना के कहर से भारत में जांच का दायरा बढ़ा दिया है। भारत ने चीन, जापान, साउथ कोरिया, सिंगापुर और थाईलैंड से आने वाले सभी यात्रियों का RT-PCR टेस्ट जरूरी कर दिया है। उधर में तेजी से बढ़ते संक्रमण के चलते देश ने डेली कोविड रिपोर्ट को पब्लिश नहीं करने का फैसला किया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 25, 2022 पर 11:04 AM
Covid Live Updates: भारत में चीन समेत 4 अन्य देशों से आने वाले यात्रियों का RT-PCR टेस्ट जरूरी, एक दिन में 227 नए केस दर्ज
भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 227 नए मामले सामने आए हैं

Covid Live Updates: चीन में कोरोना के कहर से हाहाकार मचा हुआ है। हर दिन सैकड़ों लोग कोरोना की चपेट में आ रहे हैं। जिससे अस्पतालों में बेड नहीं मिल रहे हैं और न ही लोगों को समय से दवाइयां मिल पा रही हैं। चीन के बीजिंग जैसे शहरों के अस्पताल कोरोना मरीजों से ठसाठस भरे हुए हैं। चीन ने इस महीने की शुरुआत में जीरो कोविड पॉलिसी (China Zero Covid Policy) में ढील दी थी। जिसके बाद हालात बेकाबू हो गए हैं। हालांकि, अब चीन कोरोना के बढ़ते मामलों को छुपाने की कोशिश में जुट गया है। इस बीच चीन में तेजी से फैले कोरोना संक्रमण को देखते हुए भारत ने भी कोरोना से निपटने के लिए कमर कस ली है।

भारत ने चीन समेत 4 अन्य देशों से आने वाले यात्रियों के लिए RT-PCR टेस्ट जरूरी कर दिया है। भारत सरकार की ओर से जारी की गई गाइडलाइंस में कहा गया है कि चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, सिंगापुर और थाईलैंड से आने वाले यात्रियों को RT-PCR टेस्ट जरूरी कर दिया है।

मॉक ड्रिल

वहीं केंद्र सरकार ने कोरोना से निपटने के लिए राज्यों को भी कई उपाय करने के लिए कहा है। केंद्र सरकार ने राज्य सरकारों से कहा है कि कोरोना से निपटने के लिए 27 दिसंबर को मॉक ड्रिल (mock drill) किया जाए। जिसमें ऑक्सीजन प्लांट को भी शामिल करने को कहा गया है। शनिवार से नई गाइडलाइंस के तहत दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, अहमदाबाद, पुणे, इंदौर और गोवा समेत की एयरपोर्ट पर विदेश से आए हुए यात्रियों को कोरोना टेस्ट शुरू हो गए है। वहीं केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को जीनोम सिक्वेंसिंग करने के भी निर्देश दिए गए। कोरोना के नए नए वेरिएंट का जल्द से जल्द पता लगाया जा सके।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें