Get App

भारत में कोविड का सेकेंड वेव इकोनॉमिक क्राइसिस से ज्यादा मानवीय त्रासदी: Nomura

कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण लगाए गए स्टेट-वाइड लॉकडाउन से लोगों की आवाजाही बुरी तरह प्रभावित हुई है और इसका आर्थिक असर मई में सबसे अधिक दिखेगा

MoneyControl Newsअपडेटेड May 19, 2021 पर 8:04 PM
भारत में कोविड का सेकेंड वेव इकोनॉमिक क्राइसिस से ज्यादा मानवीय त्रासदी: Nomura

ग्लोबल रेटिंग एजेंसी नोमुरा (Nomura) ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि भारत में कोविड-19 के सेकेंड वेव में हजारों लोगों की जान गई है। कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण लगाए गए स्टेट-वाइड लॉकडाउन से लोगों की आवाजाही काफी प्रभावित हुई है और इसका आर्थिक असर मई में सबसे अधिक दिखेगा।

नोमुरा ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि भारत में कोविड का सेंकेंड वेव इकोनॉमिक क्राइसिस के बदले मानवीय त्रासदी अधिक है। इससे हजारों लोगों की जान गई है। नोमुरा ने कहा कि कोवि के सेकेंड वेव का इकोनॉमिक इंपैक्ट लोकलाइज्ड है और यह कुल मिलाकर म्यूटेड है।

नोमुरा ने कहा कि कोविड के कारण लगाए गए लॉकडाउन का असर साल 2021 के Q2 में दिखेगा। नोमुरा के इकोनॉमिस्ट ऑरोदीप नंदी और सोनल वर्मा ने कहा कि कोविड के कारण अप्रैल-जून तिमाही में ग्रोथ हिट हुआ है, लेकिन पिछले साल के मुकाबले ग्रोथ में मामूली गिरावट आएगा।

नोमुरा ने अनुमान लगाया कि FY22 के Q1 में GDP में तिमाही आधार पर 3.8% की ग्रावट आ सकती है, जो कि पहले वेव में FY21 के Q1 में -24.6% रहा था। वहीं, FY21 में ओवरऑल GDP ग्रोथ रेट सालाना आधार पर 9.8% और FY22 में 10.8% रहने का संभावना है।

नोमुरा ने अपनी रिपोर्ट में उम्मीद जताई कि महाराष्ट्र जैसे राज्यों में लॉकडाइन मिड-जून में हटाया जा सकता है, जबकि कोरोना प्रतिबंध और आगे जारी रह सकते हैं। नोमुरा ने कहा कि लॉकडाइन का सबसे ज्यादा असर मई में होगा और जीन से इसमें सुधार आने लगेगा।

नोमुका ने कहा कि भारत में जून के बाद कोविड वैक्सीनेशन की रफ्तार में काफी तेजी आने की उम्मीद है। रेटिंग एजेंसी ने अनुमान लगाया कि जुलाई के अंत तक देश की 10.5% आबादी को वैक्सीन लग चुका होगा और सितंबर अंत तक 26% आबादी वैक्सीनेशन के दायरे में आ जाएगी।

जबकि, वर्ष 2021 के अंत तक भारत के 52% लोगों को वैक्सीन लगने की उम्मीद है। आपको बता दें कि भारत में अब तक 184 मिलियन लोगों को वैक्सीन लग चुकी है, जो देश की कुल आबादी का 13.4% है। इसमें 10.3% लोगों को पहली डोज और 3.1% लोगों को दोनों डोज लग चुकी है। 

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें