केले का बिल 35 लाख, 22 लाख का पानी, उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन में क्या हो रहा है ये?

क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड इन दिनों चर्चा का केंद्र बना हुआ है। 35 लाख रुपये का केले का बिल और रोजाना का करीब 50 लाख रुपये खर्च

अपडेटेड Jul 14, 2022 पर 7:18 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड नें कोविड के समय में 11 करोड़ रुपये खर्च किये हैं।

क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड इन दिनों चर्चा का केंद्र बना हुआ है। 35 लाख रुपये का केले का बिल और रोजाना का करीब 50 लाख रुपये खर्च एसोसिएशन की ऑडिट रिपोर्ट में आया है। इसके अलावा क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड नें कोविड के समय में 11 करोड़ रुपये खर्च किये हैं। यह आरोप क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड पर लग रहे हैं।

क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड पर लगे आरोप

ये मामला सुर्खियों में बना हुआ है। उत्तराखंड पुलिस ने एसोसिएशन के सचिव माहिम वर्मा, मुख्य कोच मनीष झा और प्रवक्ता संजय गुसाईं से पूछताछ शुरू कर दी गई है। इन सभी लोगों के नाम उस एफआईआर में हैं। इंडियन एक्सप्रेस को देहरादून के एसएसपी जन्मजेय खंडूरी ने बताया कि पिछले तीन दिन में हमने माहिम वर्मा, मनीष झा और संजय गुसाईं से बुलाकर पूछताछ की है। इनके बयान दर्ज किये गए हैं और इनसे दोबारा भी पूछताछ होगी।


खिलाड़ियों ने दिये बयान

बातचीत के दौरान खिलाड़ियों ने बताया कि उन्हें 100 रुपये DA दिया गया जबकि तय राशि 1500 रुपये है। इतना ही नहीं टूर्नामेंट और ट्रेनिंग कैंप के दौरान खाना तक नहीं दिया गया जबकि कोविड महामारी के दौरान लाखों के बिल दिखाए गए हैं।

कोरोना काल में खिलाड़ियों ने खाए 35 लाख के केले?

उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन की 31 मार्च 2020 की ऑडिट रिपोर्ट में बताया गया है कि खिलाड़ियों के खाने पर 1.74 करोड़ रुपये और दैनिक भत्ते पर 49 लाख रुपये खर्च किये गए हैं। केले के बिल पर ही 35 लाख रुपये खर्च हुए हैं और पानी की बोतल 22 लाख रुपये खर्च किये गए हैं।

ऐसे सामने आया मामला

शिकायतकर्ता वीरेंद्र सेठी पूर्व अंडर 19 खिलाड़ी आर्य सेठी के पिता ने आरोप लगाया कि उनके बेटे को पिछले साल विजय हजारे टूर्नामेंट के दौरान उत्तराखंड क्रिकेट टीम के कोच मनीष झा, टीम मैनेजर नवनीत मिश्रा और वीडियो एनालिस्ट पीयूष रघुवंशी ने जान से मारने की धमकी दी। साथ ही टीम में चुने जाने के लिए 10 लाख रुपये मांगने का भी आरोप लगाया है।

Daily Voice : आईटी शेयरों में फिर लौटेगी तेजी, ऑटो की रैली रहेगी कायम: राइट होराइजन्स के अनिल रेगो

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।