Get App

ऑस्ट्रेलियाई ‘Head’ जिसने बीते छह महीनों में भारत के मुंह से छीने दो वर्ल्ड टाइटल्स, इंजरी के बाद ऐसे हुई वर्ल्ड कप में वापसी

भारत के खिलाफ फाइनल मैच में ट्रेविस हेड ने टीम का साथ दिया और छठे ODI वर्ल्ड कप पर कब्जा किया। जून में ही ट्रेविस हेड ने अपनी टीम को एक और बड़ा टाइटल जीतने में मदद की थी। ऐसे में एक और वर्ल्ड कप जिताने में हेड का बहुत बड़ा हाथ है। हेड लगातार टीम इंडिया के लिए एक बड़ा सिरदर्द साबित हो रहे हैं।

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 20, 2023 पर 11:34 AM
ऑस्ट्रेलियाई ‘Head’ जिसने बीते छह महीनों में भारत के मुंह से छीने दो वर्ल्ड टाइटल्स, इंजरी के बाद ऐसे हुई वर्ल्ड कप में वापसी
120 गेंदों में 137 रन बनाने वाले ट्रेविस हेड इंडियन टीम के लिए सिरदर्द साबित हुए।

2023 ओडीआई वर्ल्ड कप का खुमार धीरे-धीरे शांत हो रहा है। ऐसे में इस ऐतिहासिक जीत के साथ ट्रेविस हेड का नाम हमेशा के लिए सुनहरे अक्षरों के साथ दर्ज किया जा चुका है। ट्रेविस हेड वो क्रिकेटर बन गए हैं जिन्होंने भारत के हाथों से दो अलग-अलग फॉर्मेट्स में मैच छीना है। हेड बड़े मैचों के खिलाड़ी हैं। अक्सर प्रेशर मैचों में उनका बल्ला खूब चलता है। रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया की रीढ़ की हड्डी बने हेड ने कमाल की पारी खेली। बात करें ट्रेविस हेड की इस वर्ल्ड कप में शानदार पारियों की।

ऐसे हुई टीम में वापसी

वर्ल्ड कप 2023 में सबसे पहली बार वो धर्मशाला में न्यूजीलैंड के खिलाफ उतरे। इस मैच में उन्होंने शानदार शतक जड़ा। हालांकि अगले तीन मैचों में वो सिर्फ 11, 0 और 10 पर ही आउट हो गए। सेमीफाइनल में उतरे हेड ने एक अर्धशतक जड़ दिया और साउथ अफ्रीका के खिलाफ एकतरफा जीत दर्ज की।

टीम को दिलाई बड़ी जीत

भारत के खिलाफ फाइनल मैच में भी हेड ने टीम का साथ दिया और छठे ODI वर्ल्ड कप पर कब्जा किया। जून में ही ट्रेविस हेड ने अपनी टीम को एक और बड़ा टाइटल जीतने में मदद की थी। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के दौरान लंदन के द ओवल में ऑस्ट्रेलिया 76/3 विकेट खो चुका था। हेड ने इस मैच में 25 चौकों और एक छक्के की मदद से 174 गेंदों में 163 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया 469 पर भले ही ऑल आउट हो गई हो, लेकिन कंगारुओं ने WTC टाइटल 209 रनों से जीता।

World Cup 2023: भारत-ऑस्ट्रेलिया फाइनल में टूटा व्यूअरशिप का रिकॉर्ड, 5.9 करोड़ लोगों ने OTT पर देखा मैच

चोट के बाद हुई टीम में वापसी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें