Rishabh Pant in IPL 2024: साल 2022 क्रिकेटर ऋषभ पंत (Rishabh Pant Fitness) के लिए मुसीबतें लेकर आया था। घर अपनी कार से जा रहे क्रिकेटर (Rishabh Pant Accident) एक बेहद बुरे हादसे का शिकार हो गए। गनीमत रही किए एक बस ड्राइवर और कंडक्टर की मदद से उन्हें बचाया जा सका। कड़ी मेहनत और लग्न की बदौलत अब धीरे-धीरे ऋषभ पंत क्रिकेट (Rishabh Pant Training) में वापसी की तैयारी में जुट गए हैं। ऋषभ के फैंस को ये जानकर बेहद खुशी होगी कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड द्वारा 12 मार्च (मंगलवार) को ऋषभ पंत (BCCI supported Rishabh Pant) के फेवर में एक बड़ा फैसला लिया गया है। क्रिकेटर आगामी इंडियन प्रीमियर लीग 2024 सीजन के लिए फिट घोषित कर दिए गए हैं।
