Get App

Cricket World Cup 2023 NZ vs AFG: क्या कीवियों के विजय रथ को रोक पाएंगे अफगानी खिलाड़ी, जानिए क्या कहते हैं आंकड़े

ODI World Cup 2023 Today Match: 18 अक्टूबर को न्यूजीलैंड बनाम अफगानिस्तान की भिड़ंत होने जा रही है। दोनों टीमों का मुकाबला MA चिदंबरम स्टेडियम चेन्नई में होगा। इस ODI में न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान की टीम का ये चौथा-चौथा मैच होगा। एक तरफ न्यूजीलैंड प्वाइंट्स टेबल पर दूसरे पायदान पर है। वहीं अफगानिस्तान 17 अक्टूबर को इंग्लैंड के खिलाफ मिली पहली जीत के बाद प्वाइंट्स टेबल पर छठे पर आ गई है। दोनों टीमों का इस ODI वर्ल्ड कप में आपस में ये पहला मुकाबला है। जानिए प्लेइंग इलेवन में कितना किया गया है बदलाव-

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 18, 2023 पर 8:13 AM
Cricket World Cup 2023 NZ vs AFG: क्या कीवियों के विजय रथ को रोक पाएंगे अफगानी खिलाड़ी, जानिए क्या कहते हैं आंकड़े
18 अक्टूबर को एमए चिदंबरम स्टेडियम में न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान की भिड़ंत होने जा रही है।

ICC World Cup 2023 का आगाज 5 अक्टूबर को अहमदाबाद स्टेडियम में इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड की भिड़ंत से शुरू हुआ। इस क्रिकेट के महाकुंभ में 46 दिनों में 48 मैच होंगे। 10 टीमें 10 क्रिकेट ग्राउंड्स में वर्ल्ड कप की ट्रॉफी को अपने नाम करने की कोशिश करेंगी। पहली बार भारत को वर्ल्ड कप की मेजबानी करने का मौका मिल रहा है जबकि इससे पहले चार बार वो दूसरे देशों के साथ मिलकर 1987, 1996 और 2011 के वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप की संयुक्त मेजबानी कर चुका है। 18 अक्टूबर को एमए चिदंबरम स्टेडियम में न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान की भिड़ंत होने जा रही है। जानिए इस वर्ल्ड कप किस टीम का पलड़ा है भारी-

हेड टू हेड रिकॉर्ड

न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान की टीमें आज तक ODI फॉर्मेट में 2 बार आमने-सामने आई हैं जिसमें से न्यूजीलैंड ने ही दोनों बार मुकाबला जीता है। ये दोनों मुकाबले ODI वर्ल्ड कप के ही थे। न्यूजीलैंड ने 5 अक्टूबर को आयोजित हुए अपने पहले ODI वर्ल्ड कप मैच में इंग्लैंड को काफी बड़े अंतर से हराया था। इसके बाद नीदरलैंड और बांग्लादेश को पटखनी देकर प्वाइंट्स टेबल पर दूसरे नंबर पर है। वहीं अफगानिस्तान लगातार दो मैच बांग्लादेश और भारत से हारी है। इसके बाद हाल ही में हुई इंग्लैंड से भिड़ंत में उसने बड़े अंतर से मैच को जीता।

न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान में से किस टीम का पलड़ा भारी

न्यूजीलैंड ने पहले मैच में इंग्लैंड की टीम को 9 विकेटों से मात दी थी। न्यूजीलैंड ने नीदरलैंड को दूसरे मुकाबले में 323 रनों का लक्ष्य दिया था। इस मैच को न्यूजीलैंड ने 99 रनों से जीता था। बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे मुकाबले को न्यूजीलैंड ने 8 विकेटों से जीता था। वहीं बात करें अफगानिस्तान की तो उनका पहला मुकाबला बांग्लादेश से था जिसे उन्होंने 6 विकेट से हारा था। दूसरे मुकाबले में अफगानिस्तान ने भारत से 8 विकेट से मुकाबला हारा था। अफगानिस्तान ने इंग्लैंड को 69 रनों से हराकर 15 अक्टूबर को पहली जीत अपने नाम की।

किस खिलाड़ी का चलेगा बल्ला किसकी बोलेगी गेंद

न्यूजीलैंड की बात करें तो उनके गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन लगातार टीम के लिए अहम विकेट झटक रहे हैं। वहीं बल्लेबाजों में डेरिल मिचेल की परफॉर्मेंस काबिल ए तारीफ है। रचिन रविंद्र टीम के लिए एक किफायती ऑल राउंडर साबित हो रहे हैं। वहीं कप्तान टॉम लेथम ने नीदरलैंड के खिलाफ अर्धशतक जड़ा था। किस मैच में न्यूजीलैंड का कौन सा खिलाड़ी चल जाए कुछ कहा नहीं जा सकता। कुल मिलाकर हर दूसरी टीम के खिलाफ इनका कोई नया ही खिलाड़ी बाजी मार जाता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें