Get App

ICC World Cup: अफगानिस्तान की टीम ने एक बार फिर किया करिश्मा, पाकिस्तान को दी 8 विकेट से कारारी हार

चेन्नई के MA चिदंबरम स्टेडियम में अफगानिस्तान की टीम ने एक बार फिर से करिश्माई इतिहास रचते हुए पाकिस्तान को 8 विकेट की करारी हार का स्वाद चखाया है। अपनी इस जीत के साथ ही अफगानिस्तान की टीम प्वाइंट्स टेबल में भी अब छठे नंबर पर पहुंच गई है। इससे पहले भी लखनऊ के इकाना स्टेडियम में अफगानिस्तान की टीमा ने करिश्मा करते हुए मौजूदा चैंपियन इंग्लैंड की टीम को हराया था। आइये अब एक नजर इस मैच पर भी डाल लेते हैं।

Curated By: Abhishek Nandanअपडेटेड Oct 23, 2023 पर 10:54 PM
ICC World Cup: अफगानिस्तान की टीम ने एक बार फिर किया करिश्मा, पाकिस्तान को दी 8 विकेट से कारारी हार
Afghanistan Vs Pakistan: चेन्नई के MA चिदंबरम स्टेडियम में अफगानिस्तान की टीम ने एक बार फिर से करिश्माई इतिहास रचते हुए पाकिस्तान को 8 विकेट की करारी हार का स्वाद चखाया है। अपनी इस जीत के साथ ही अफगानिस्तान की टीम प्वाइंट्स टेबल में भी अब छठे नंबर पर पहुंच गई है

ICC World Cup 2023: भारत की मेजबानी में खेले जा रहे विश्व कप टूर्नामेंट में सोमवार यानी 23 अक्टूबर को एक और करिश्मा हुआ। चेन्नई के MA चिदंबरम स्टेडियम में अफगानिस्तान की टीम ने एक बार फिर से करिश्माई इतिहास रचते हुए पाकिस्तान को 8 विकेट की करारी हार का स्वाद चखाया है। अपनी इस जीत के साथ ही अफगानिस्तान की टीम प्वाइंट्स टेबल में भी अब छठे नंबर पर पहुंच गई है। इससे पहले भी लखनऊ के इकाना स्टेडियम में अफगानिस्तान की टीमा ने करिश्मा करते हुए मौजूदा चैंपियन इंग्लैंड की टीम को हराया था। आइये अब एक नजर इस मैच पर भी डाल लेते हैं।

मैच का हाल

मैच में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी का यह फैसला एक हद तक सही साबित होता हुआ नजर भी आया। पहले विकेट के लिए शफीक और इमाम ने 56 रन जोड़े। पर इमाम अच्छी शुरुआत को जारी नहीं रख पाए और 17 रन के निजी स्कोर पर झमतुल्लाह का शिकार बने। इसके बाद क्रीज पर कप्तान बाबर आए। कप्तान बाबर और शफीर के बीच में भी अर्धशतकीय साझेदारी हुई। जिसे कि नूर अहमद ने 56 रन के निजी स्कोर पर शफीक को LBW आउट करके तोड़ा। कप्तान बाबर हालांकि अच्छे टच में नजर आ रहे थे पर वे भी अपने अर्धशतक को शतक में तब्दील करने से चूक गए। बाबर ने 74 रनों की पारी खेली और नूर अहमद का शिकार बने। इसके बाग नियमित अतराल पर पाकिस्तान के विकेट गिरते रहे और पाकिस्तान की टीम ने 50 ओवरों में 286 रन बनाए। अफगानिस्तान की तरफ से लगभग सभी बॉलरों ने अच्छी बॉलिंग की। नूर अहमद को 3 और नवीन उल हक को दो विकेट मिला।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार के बाद ट्रोल हो रही पाकिस्तानी एक्ट्रेस सहर शिनवारी, सोशल मीडिया पर लिखा था कि शुक्रवार को नहीं हार सकती पाकिस्तान

अफगानिस्तान ने किया शानदार बैटिंग का प्रदर्शन

सब समाचार

+ और भी पढ़ें