33 साल के पाकिस्तानी क्रिकेटर इफ्तिखार अहमद को हाल ही में अफगानिस्तान के खिलाफ मैच के दौरान खुद से ही बात करते देखा गया। सोमवार को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में पाक बनाम अफगानिस्तान मैच के दौरान लोगों ने कुछ ऐसा नोटिस किया जिसके बाद से हर किसी का दिमाग घूम गया है। मैच के दौरान मोहम्मद रिजवान, शाहीन शाह अफरीदी और शादाब खान अफगानी बल्लेबाजों की विकेट चटकाने के लिए प्लान डिस्कस करते नजर आए। इन तीनों खिलाड़ियों के ठीक पीछे इफ्तिखार अहमद थे।
फ्रेम में दिखाई दिए इफ्तिखार को कुछ ऐसी हरकत करते दर्शकों ने नोटिस किया कि लोग सुपरनैचुरल चीजों का दावा करने लगे। ये वीडियो अफगान के 152/1 स्कोर के दौरान बनाई जा रही स्ट्रैटजी के दौरान सामने आई। अब दर्शक एक-दूसरे से पूछ रहे हैं कि इफ्तिखार किससे बात कर रहे हैं। लोगों को उनके आस-पास आमने-सामने कोई दूसरा खिलाड़ी भी दिखाई नहीं दे रहा है और जिस तरह से वो बात कर रहे हैं ऐसा लग रहा है कि शख्स उनके बिल्कुल साथ में ही है। वीडियो में लेकिन उनके पास में सिर्फ तीन ही खिलाड़ी हैं और वो भी उनसे बात नहीं कर रहे हैं ना ही उनकी ओर किसी का ध्यान है।
अब लोगों का दावा है कि क्या वो खुद को मोटिवेट कर रहे हैं, स्टंप माइक पर बोल रहे हैं या टीम के किसी साथी के साथ बातचीत कर रहे हैं जो कैमरा में नहीं है। इस वीडियो को लोग एक भूतिया एंगल देते हुए ये भी लिख रहे हैं कि वो जिन्न से बात कर रहे हैं। कुछ लोग उनके कान में इयर पीस लगे होने का भी अनुमान लगा रहे हैं। कहते हैं ना जितने मुंह उतनी बातें, खैर अब हकीकत तो खुद इफ्तिखार ही बता सकते हैं।