पाकिस्तान की हार पर Subway India का तीखा वार, ऐसे किया ट्रोल

क्या कीजिएगा जब अपना सिक्का ही खोटा निकले! ये पंक्तियां वर्ल्ड कप की सबसे दुरुस्त दावेदार पाकिस्तान के लिए हैं। उनके अपने देश के लोग ही उनकी नाकामी का जमकर मजाक उड़ा रहे हैं। पूर्व क्रिकेटर वसीम अकरम ने तो निहारी को लेकर टिप्पणी कर दी। इसी बीच सबवे इंडिया ने पाक की हार पर उनकी खिल्ली उड़ाते हुए मीम शेयर कर दिए।

अपडेटेड Oct 24, 2023 पर 12:15 PM
Story continues below Advertisement
इस हार के बाद से पाकिस्तान के सेमीफाइनल में पहुंचने के सपने पर ग्रहण लग गया है।

अफगानिस्तान के हाथों आठ विकेट से हार के बाद पाकिस्तान को देश-दुनिया भर के सभी फैंस से नाराजगी का सामना करना पड़ रहा है। फास्ट फूड चेन Subway ने भी मीम्स के कुछ स्क्रीनशॉट शेयर किए हैं। इन स्क्रीनशॉट में पाकिस्तानी खिलाड़ियों के कुछ मीम्स हैं। ये मीम्स बाबर की सेना की करारी हरार के बाद सामने आए हैं। बाबर आजम ने पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला लिया। सात विकेट के नुकसान पर टीम ने 50 ओवर में  282 रन बनाए। अफगानिस्तान ने 286 रन बनाकर आठ विकेट से मैच जीता।


गलती से कर दिए मीम शेयर

Subway ने एक तो मीम भी शेयर किया और दूसरी और माफी भी मांगी। सबवे ने लिखा कि माफ कीजिएगा गलती से ये मीम भेज दिया। ऐसे में लोग इस मीम को शेयर करते हुए लिख रहे हैं कि Subway इंडिया को आराम नहीं! सबवे से अब ऑर्डर करना होगा। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि इसलिए तो मैं सबवे इंडिया का फैन हूं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दीं देशवासियों को विजयदशमी की शुभकामनाएं, पाप पर पुण्य की जीत को लेकर कही ये बात

निराशाजनक हार का करना पड़ रहा है सामना

लोग इन मीम्स को देखकर खूब लोटपोट हो रहे हैं। इस हार के बाद से पाकिस्तान के सेमीफाइनल में पहुंचने के सपने पर ग्रहण लग गया है। पाक ने पांच में से अभी तक सिर्फ दो मैच जीते हैं। इंडिया, ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान से हार के बाद से पाकिस्तान के खिलाड़ी काफी निराशाजनक दौर से गुजर रहे हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।