प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दीं देशवासियों को विजयदशमी की शुभकामनाएं, पाप पर पुण्य की जीत को लेकर कही ये बात

आज पूरे देश में दशहरा काफी धूमधाम से मनाया जाएगा। हर गली मोहल्ले में लोग छोटे-बड़े रावण को को जलाकर बुराई पर अच्छाई की जीत का जश्न मनाएंगे। ऐसे में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने भी देशवासियों के लिए बधाई संदेश भेजा है। दशहरे के खास मौके पर अब नागपुर में RSS का खास आयोजन भी होने जा रहा है।

अपडेटेड Oct 24, 2023 पर 11:20 AM
Story continues below Advertisement
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पीएम मोदी ने एक प्यारा सा संदेश देशवासियों के नाम लिखा-

नवरात्रि की समाप्ति यानि विजयादशमी का उत्सव। विजयादशमी सिर्फ रावण के दहन से संबंधित नहीं है बल्कि अच्छाई की बुराई पर जीत को भी दर्शाता है। इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दशहरे की शुभकामनाएं दीं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पीएम मोदी ने एक प्यारा सा संदेश देशवासियों के नाम लिखा-

पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह की बधाई


"देशभर के मेरे परिवारजनों को विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं। यह पावन पर्व नकारात्मक शक्तियों के अंत के साथ ही जीवन में अच्छाई को अपनाने का संदेश लेकर आता है।”  इसके साथ ही देश के गृह मंत्री अमित शाह ने भी सभी देशवासियों के नाम दशहरे की शुभकामनाएं भेजीं लिखते हैं - "समस्त देशवासियों कोविजयादशमीकी हार्दिक शुभकामनाएं। अधर्म का अंधकार चाहे कितना भी घना क्यों न हो, सत्य के आधार पर धर्म के उजाले की विजय शाश्वत है। पाप पर पुण्य की विजय का प्रतीकविजयादशमीहमें सदैव विवेक और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा व शिक्षा देने वाला पर्व है। प्रभु श्री राम सभी का कल्याण करें। जय श्री राम!”

कतर एयरवेज के सीईओ अकबर अल बकर अगले महीने होंगे रिटायर, 27 सालों तक किया नेतृत्व

RSS करेगी आज कार्यक्रम का आयोजन

दशहरे के खास मौके पर अब नागपुर में RSS का खास आयोजन होने जा रहा है। RSS हर साल नागपुर के अवसर पर विजयदशमी मनाता है। एक प्रेस रिलीज में कहा गया है कि पारंपरिक दशहरा सभा को RSS प्रमुख मोहन भागवत रेशिमबाग मैदान में संबोधित करेंगे। इसके साथ ही दशहरे को धूमधाम से मनाया जाएगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।