पाकिस्तानी बल्लेबाज इमाम उल हक ने हाल ही में सुझाव दिया कि उनकी टीम के बल्लेबाजों ने ज्यादा प्रोटीन खाना चाहिए। ज्यादा छक्कों की बौछार के लिए प्रोटीन की मात्रा बढ़ाई जानी चाहिए। मैच से पहले हुई कांफ्रेस में इमाम उल हक ने अपनी टीम के गेंदबाजों का साथ भी दिया। कहते हैं कि ICC वर्ल्ड कप के दौरान उनके गेंदबाज उतना कमाल नहीं दिखा पा रहे हैं जितना कि दिखाना चाहिए था। इमाम के मुताबिक भारत की क्रिकेट पिच बल्लेबाजों को ज्यादा सपोर्ट करती हैं। ऐसे में आने वाले समय में उन्हें ज्यादा स्कोर वाले मैचों के लिए तैयार रहना होगा।
एक पत्रकार ने इमाम उल हक से पूछा कि पावरप्ले के दौरान पाकिस्तानी बल्लेबाज काफी खामोश दिखाई दिए। क्या अभी भी किसी तरह का माइंडसेट है जिसका अनलॉक होना बाकि है। वहीं इमाम उल हक ने ऐसे में खाने को लेकर ही सुझाव दे दिया। कहते हैं - हमें कार्ब से ज्यादा प्रोटीन खाना चाहिए। दरअसल ये चौकों और छक्कों की बात नहीं है मायने रखता है कि हम टीम के लिए क्या कर रहे हैं? मायने रखता है कि हम एक टीम के तौर पर क्या कर रहे हैं। साथ ही इमाम ने बताया कि आने वाले पांच मैचों पर हमारी नजर है और टीम के लिए जीतना ही मायने रखता है।
लोगों को पसंद नहीं आया मजाक
इमाम उल हक का ये मजाक कुछ लोगों को पसंद नहीं आया। ऐसे में क्रिकेटर को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। इंटरनेट पर लोग उन्हें बच्चों का फूड Cerelac ऑफर कर रहे हैं। लोग PCB पर भी सवाल उठा रहे हैं कि क्या पाकिस्तान में अच्छी प्रोटीन से भरे खाना सर्व करने वाले रेस्टोरेंट्स नहीं हैं। बता दें कि पाकिस्तान ने भारत से सात विकेट से मुकाबला हारा था। ऐसे में आज अफगानों से भिड़ने वाली इस टीम को बल्लेबाजी और गेंदबाजी में अपना जौहर दिखाने की जरूरत है।