Get App

एशिया कप में एक बार फिर भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान, मैच से पहले शोएब अख्तर ने दी भारतीय बल्लेबाजों को चेतावनी

कोलंबो में रविवार को सुपर फोर मुकाबले में चिर प्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्तान आमने सामने होंगे। हालांकि दोनों ही देशों के क्रिकेट फैंस इस बात को लेकर चिंतित हैं कि कहीं यह मैच भी बारिश में ना धुल जाए। श्रीलंका की राजधानी में 10 सितंबर को 70 प्रतिशत से अधिक बारिश की भविष्यवाणी की गई है, जिसके कारण एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) को इस मुकाबले के लिए एक रिजर्व डे रखना पड़ा है

Curated By: Abhishek Nandanअपडेटेड Sep 09, 2023 पर 2:42 PM
एशिया कप में एक बार फिर भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान, मैच से पहले शोएब अख्तर ने दी भारतीय बल्लेबाजों को चेतावनी
क्रिकेट की दुनिया की दो सबसे बड़ी प्रतिद्वंदी टीमें भारत और पाकिस्तान एशिया कप में एक बार भिड़ने को तैयार हैं

क्रिकेट की दुनिया की दो सबसे बड़ी प्रतिद्वंदी टीमें भारत और पाकिस्तान एशिया कप में एक बार भिड़ने को तैयार हैं। कोलंबो में रविवार यानी 10 सितंबर को भारत और पाकिस्तान की टीमें एक बार फिर से आमने सामने होंगी। एशिया कप में इससे पहले भी दोनों टीमें आमने सामने आ चुकी हैं। लेकिन वह मैच बारिश में धुल गया। हालांकि सुपर 4 में खेले जाने वाले मुकाबले के लिए रिजर्व डे रखा गया है। भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए पहले मुकाबले में भारतीय बल्लेबाजी का टॉप ऑर्डर बेहद ही बुरी तरह से नाकाम रहा था।

एशिया कप में भिडेंगे भारत और पाकिस्तान

कोलंबो में रविवार को सुपर फोर मुकाबले में चिर प्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्तान आमने सामने होंगे। हालांकि दोनों ही देशों के क्रिकेट फैंस इस बात को लेकर चिंतित हैं कि कहीं यह मैच भी बारिश में ना धुल जाए। श्रीलंका की राजधानी में 10 सितंबर को 70 प्रतिशत से अधिक बारिश की भविष्यवाणी की गई है, जिसके कारण एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) को इस मुकाबले के लिए एक रिजर्व डे रखना पड़ा है। लेकिन पाकिस्तान के पूर्व तेजतर्रार गेंदबाज शोएब अख्तर ने उन फैंस के साथ खुशखबरी साझा की है जो रविवार की ब्लॉकबस्टर भिड़ंत का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

धोनी और ट्रंप ने एक साथ उठाया गोल्फ खेलने का लुत्फ, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है फोटो

शोएब अख्तर ने भारतीय बल्लेबाजों को दी चेतावनी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें