IPL 2022: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League - IPL) के 15वें सीजन से पहले बड़े स्तर पर खिलाड़ियों की नीलामी हुई। बेंगलुरु में दो दिन तक चले मेगा ऑक्शन में देश-दुनिया के 500 से अधिक खिलाड़ी उतरे और इनमें 67 विदेशी क्रिकेटरों समेत 204 खिलाड़ियों की बोली लगी। इस दौरान कई खिलाड़ियों को उम्मीद से बढ़कर पैसा मिला तो कईयों को निराशा हाथ लगी और खाली हाथ लौटना पड़ा। ईशन किशन, दीपक चाहर, श्रेयस अय्यर जैसे कई अहम खिलाड़ी रहे, जिन पर करोड़ों रुपये न्योछावर हुए।
