Get App

IPL 2024: Rishabh Pant को भारी पड़ी ये गलती, मैच के बाद लगा जुर्माना

IPL 2024: ऋषभ पंत बतौर कप्तान DC की कमान संभाले हुए हैं। लगातार दो मैच से DC की ओर से ऋषभ पंत अर्धशतक लगाने में कामयाब हुए हैं। उनकी परफॉर्मेंस पहले से काफी इंप्रूव हुई है। हालांकि एक गलती की वजह से उन्हें बार-बार मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इसके लिए उनके ऊपर जुर्माना भी लगाया गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 04, 2024 पर 1:40 PM
IPL 2024: Rishabh Pant को भारी पड़ी ये गलती, मैच के बाद लगा जुर्माना
KKR से हार के बाद टीम के साथ-साथ ऋषभ पंत को बड़ा झटका

IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) को फिर एक बार हार का सामना करना पड़ा। KKR से हार का स्वाद चखने वाली DC की कमान ऋषभ पंत (Rishabh Pant IPL) के हाथ में थी। पंत ने काफी शानदार पारी खेली और अर्धशतक भी जड़ी। उनका प्रदर्शन इतना बेहतरीन था कि खुद किंग खान (SRK in IPL) खुद को तालियां बजाने से रोक नहीं पाए। मैच के बाद भी ऋषभ पंत (Rishabh Pant Fined) की टेंशन कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। एक बार फिर बतौर कप्तान ऋषभ पंत (DC Captain Rishabh Pant) ने पिछले मैच वाली गलती दोहराई। ऐसे में उनके ऊपर भारी जुर्माना लगाया गया है।

Rishabh Pant ने खेली बेहतरीन पारी

ऋषभ पंत ने महज 25 गेंदों में 55 रन बनाए। अपनी पारी में ऋषभ पंत ने 5 शानदार छक्के जड़े। ऋषभ पंत की दिल्ली कैपिटल्स पर कोड ऑफ कंडक्ट  के तहत स्लो ओवर का दोषी पाया गया है। स्लो ओवर रेट से गेंदबाजी करवाने की वजह से ऋषभ पंत पर 24 लाख का जुर्माना लगा है। दिल्ली कैपिटल्स ने इससे पहले CSK के खिलाफ हुए मैच में स्लो ओवर रेट से ही गेंदबाजी की थी।

Rishabh Pant की एक गलती और सभी ने गंवाई अपनी मैच फीस

सब समाचार

+ और भी पढ़ें