IPL Retention 2022 Live Updates: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के मेगा ऑक्शन (IPL 2022 Mega Auction) से पहले आईपीएल की मौजूदा 8 टीमों के सामने एक मुश्किल चुनाव का समय है और वह चुनाव यह है कि वे अपने किन खिलाड़ियों को रिटेन करें। मौजूदा 8 टीमों के लिए खिलाड़ियों को रिटेन (IPL 2022 Retention) करने की आखिरी समय सीमा आज यानी मंगलावर है। नियमों के मुताबिक एक टीम अधिकतम 4 खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है। इसमें भी भारतीय खिलाड़ियों की संख्या 3 से अधिक नहीं हो सकती है, जबकि 2 से अधिक विदेशी खिलाड़ियों को नहीं रिटेन किया जा सकता है।
