Navjot Singh Sidhu is Back: लोकसभा चुनाव से नवजोत सिंह सिद्धू हुए बाहर, IPL 2024 में करेंगे कमेंट्री

Navjot Singh Sidhu is Back: नवजोत सिंह सिद्धू फिर एक बार क्रिकेट में कमेंट्री करते हुए नजर आएंगे। IPL 2024 में उनकी एंट्री होने जा रही है। राजनीति में दशकों से सक्रिय नवजोत सिंह सिद्धू ने इस बार लोकसभा चुनाव से दूरी बना ली है। वो कैंसर से जूझ रहीं अपनी पत्नी का ध्यान रखना चाहते हैं ऐसे में इस बार उन्होंने चुनाव से किनारा कर लिया है।

अपडेटेड Mar 19, 2024 पर 12:07 PM
Story continues below Advertisement
नवजोत सिंह सिद्धू फिर एक बार मारेंगे क्रिकेट में एंट्री, IPL में करेंगे कमेंट्री

 Navjot Singh Sidhu is Back: कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू (Congress Leader Sidhu) ने लोकसभा चुनाव से दूरी बना ली है। काफी समय से टीवी से दूर रहने वाले क्रिकेटर (Cricketer Navjot Singh Sidhu) अब IPL 2024 में कमेंट्री करते नजर आएंगे। स्टार स्पोर्टेस (Star Sports Post) ने एक्स पर एक पोस्ट के जरिए फैंस को ये खबर दी है। 22 मार्च से IPL 2024 का आगाज होने जा रहा है। सिद्धू (Navjot Singh Sidhu IPL 2024) की इस धमाकेदार वापसी को लेकर स्टार स्पोर्ट्स कहता है कि हमारी स्टारकास्ट में नवजोत सिंह सिद्धू भी शामिल हो गए हैं।

Navjot Singh Sidhu पत्नी की हेल्थ की वजह से नहीं लड़ेंगे चुनाव

नवजोत सिंह सिद्धू ने अपनी पत्नी की हेल्थ की वजह से लोकसभा चुनाव से किनारा कर लिया। कांग्रेस नवजोत सिंह सिद्धू को पटियाला से चुनावी मैदान में उतारने वाली थी। हालांकि पार्टी के मनसूबों पर पानी फिर गया। नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी कैंसर से पीड़ित हैं ऐसे में वो अपनी पत्नी के इलाज में समय देना चाहते हैं। इसी के चलते उन्होंने लोकसभा चुनाव में उतरने से मना कर दिया।


नवजोत सिंह सिद्धू ने भाजपा ज्वाइन करने से किया इनकार

अफवाह ये भी थी कि नवजोत सिंह सिद्धू भाजपा में शामिल होने वाले हैं। इन अटकलों से किनारा करने के लिए पूर्व क्रिकेटर ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ अपनी पुरानी तस्वीर भी रिपोस्ट की। ये पोस्ट अप्रैल 2023 में सामने आई थी। तब रोडवेज मामले में सिद्धू एक साल की सजा काटकर रिहा हुए थे। तभी उन्होंने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से मुलाकात की थी। सिद्धू ने काफी शायराना तरीके से जवाब लिखा था कि अपने खिलाफ बाते में मैं अकसर खामोशी से सुनता हूं। जवाब देने का हक मैंने वक्त को दे रखा है।

नवजोत सिंह सिद्धू की अमृतसर कांग्रेस प्रभारी से अनबन

1 फरवरी को कांग्रेस प्रभारी देवेंद्र यादव द्वारा इलेक्शन कमेटी बैठक में हिस्सा ना लेकर सिद्धू ने अलग से एक बैठक बुलाई थी। वो इस कमेटी के मेंबर थे, ऐसे में गैर अधिकारिक बैठक को कांग्रेस संगठन ने इन डिसिप्लिन बताया और नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ एक्शन की भी मांग की थी। 2004 में सिद्धू ने भाजपा ज्वाइन की। अमृतसर से वो एमपी रहे और 2017 में उन्होंने कांग्रेस का दामन थाम लिया। 2022 में वो इसी सीट से चुनाव हारे थे।

कैप्टन की मौजूदगी में नवजोत सिंह सिद्धू ने संभाला पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष का पदभार

नवजोत सिंह सिद्धू बने रहेंगे पंजाब कांग्रेस के चीफ

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Mar 19, 2024 11:59 AM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।