Get App

पाकिस्तान की हार पर Subway India का तीखा वार, ऐसे किया ट्रोल

क्या कीजिएगा जब अपना सिक्का ही खोटा निकले! ये पंक्तियां वर्ल्ड कप की सबसे दुरुस्त दावेदार पाकिस्तान के लिए हैं। उनके अपने देश के लोग ही उनकी नाकामी का जमकर मजाक उड़ा रहे हैं। पूर्व क्रिकेटर वसीम अकरम ने तो निहारी को लेकर टिप्पणी कर दी। इसी बीच सबवे इंडिया ने पाक की हार पर उनकी खिल्ली उड़ाते हुए मीम शेयर कर दिए।

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 24, 2023 पर 12:15 PM
पाकिस्तान की हार पर Subway India का तीखा वार, ऐसे किया ट्रोल
इस हार के बाद से पाकिस्तान के सेमीफाइनल में पहुंचने के सपने पर ग्रहण लग गया है।

अफगानिस्तान के हाथों आठ विकेट से हार के बाद पाकिस्तान को देश-दुनिया भर के सभी फैंस से नाराजगी का सामना करना पड़ रहा है। फास्ट फूड चेन Subway ने भी मीम्स के कुछ स्क्रीनशॉट शेयर किए हैं। इन स्क्रीनशॉट में पाकिस्तानी खिलाड़ियों के कुछ मीम्स हैं। ये मीम्स बाबर की सेना की करारी हरार के बाद सामने आए हैं। बाबर आजम ने पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला लिया। सात विकेट के नुकसान पर टीम ने 50 ओवर में  282 रन बनाए। अफगानिस्तान ने 286 रन बनाकर आठ विकेट से मैच जीता।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें