अरब सागर पर बने चक्रवाती तूफान बिपरजोय (Cyclone Biparjoy) को लेकर तटीय राज्यों की सरकारें हाईअलर्ट पर हैं। बिपरजोय 24 घंटे के दौरान अति भीषण चक्रवाती तूफान में तब्दील हो जाएगा। इंडिया मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट (IMD) ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि अगले कुछ घंटों के भीतर बिपरजोय पूर्व मध्य और दक्षिण-पूर्व अरब सागर के ऊपर एक गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील हो जाएगा। यह कुछ समय के लिए उत्तर दिशा में आगे बढ़ना जारी रखेगा और फिर उत्तर उत्तर पश्चिम की दिशा में मुड़ जाएगा। मौसम विभाग ने मछुआरों को समुद्र के किनारे नहीं जाने की चेतावनी दी है।
