Cyclone Mocha Updates: चक्रवाती तूफान में बदला 'मोचा', 13 मई को मचा सकता है तबाही, इन राज्यों होगी भारी बारिश

Cyclone Mocha Updates: मौसम विभाग ने कहा कि यह चक्रवाती तूफान 13 मई की शाम को अपने चरम पर पहुंचेगा और फिर इसके 14 मई की सुबह से थोड़ा कमजोर होने की संभावना है। IMD ने बताया कि इस तूफान के कॉक्स बाजार और क्यॉकप्यू के बीच दक्षिण-पूर्व बांग्लादेश और उत्तरी म्यांमार के तटों को 120-130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पार करने की आशंका है

अपडेटेड May 11, 2023 पर 3:43 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Cyclone Mocha Updates: अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 12 से 15 मई तक भारी बारिश होने की आशंका है

Cyclone Mocha Updates: बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरे दबाव का क्षेत्र बुधवार रात को चक्रवाती तूफान मोचा (Cyclone Mocha) में बदल गया। इसके कारण बांग्लादेश में कॉक्स बाजार और म्यांमार में सित्त्वे के बीच बारिश होने की आशंका है। अधिकारियों ने बताया कि मोचा के कारण अंडमान में भारी बारिश होने की आशंका है। मौसम विभाग ने बताया कि गुरुवार सुबह साढ़े आठ बजे चक्रवाती तूफान पोर्ट ब्लेयर के 510 किलोमीटर दक्षिण पश्चिम में था। IMD ने बताया कि इस तूफान के आज रात गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने का अनुमान है।

मौसम विभाग ने कहा कि यह चक्रवाती तूफान 13 मई की शाम को अपने चरम पर पहुंचेगा और फिर इसके 14 मई की सुबह से थोड़ा कमजोर होने की संभावना है। IMD ने बताया कि इस तूफान के कॉक्स बाजार और क्यॉकप्यू के बीच दक्षिण-पूर्व बांग्लादेश और उत्तरी म्यांमार के तटों को 120-130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पार करने की आशंका है।

बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवाती सर्कुलेशन अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में पोर्ट ब्लेयर के पास एक गहरे दबाव में बदल गया। चक्रवात मोका के रविवार को बांग्लादेश में कॉक्स बाजार और म्यांमार में क्यौकप्यू के बीच टकराने की आशंका है। अंडमान और निकोबार तट के मछुआरों को 13 मई तक समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।


इन राज्यों में भारी बारिश की आशंका

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 12 से 15 मई तक भारी बारिश होने की आशंका है। IMD के मुताबिक, 15 मई तक उत्तर और दक्षिण के राज्यों में भारी बरसात के साथ ओले पड़ने की भी आशंका है। पश्चिम बंगाल, ओडिशा, सिक्किम, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की आशंका जताई गई है।

ये भी पढ़ें- CBSE Result 2023: इस दिन जारी होंगे 10वीं और 12वीं के नतीजे, जानें Digilocker और SMS से कैसे चेक करें रिजल्ट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।