Cyclone Mocha Updates: बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरे दबाव का क्षेत्र बुधवार रात को चक्रवाती तूफान मोचा (Cyclone Mocha) में बदल गया। इसके कारण बांग्लादेश में कॉक्स बाजार और म्यांमार में सित्त्वे के बीच बारिश होने की आशंका है। अधिकारियों ने बताया कि मोचा के कारण अंडमान में भारी बारिश होने की आशंका है। मौसम विभाग ने बताया कि गुरुवार सुबह साढ़े आठ बजे चक्रवाती तूफान पोर्ट ब्लेयर के 510 किलोमीटर दक्षिण पश्चिम में था। IMD ने बताया कि इस तूफान के आज रात गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने का अनुमान है।
