Get App

Cyclone Mocha: बंगाल की दक्षिणपूर्व खाड़ी में तेज हुआ तूफान 'मोचा', इन राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी

Cyclone Mocha: IMD ने 8 मई से 12 मई तक अंडमान और निकोबार द्वीप समूह पर भारी से बहुत भारी बारिश और तेज हवाएं चलने की भविष्यवाणी की है। मौसम विभाग ने 7 से 9 मई के बीच आंध्र प्रदेश और ओडिशा के जिलों के लिए 'रेन वॉच' अलर्ट भी जारी किया। मौसम कार्यालय का पूर्वानुमान है कि पूर्वी तट के अलग-अलग इलाकों में मध्यम से भारी बारिश होगी

Curated By: Akhileshअपडेटेड May 07, 2023 पर 9:35 PM
Cyclone Mocha: बंगाल की दक्षिणपूर्व खाड़ी में तेज हुआ तूफान 'मोचा', इन राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी
Cyclone Mocha: मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि मोचा के कारण 8 मई से 12 मई तक आंध्र प्रदेश, ओडिशा में मूसलाधार बारिश होगी

Cyclone Mocha: बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व में शनिवार को चक्रवाती सर्कुलेशन की स्थिति बनने को मौसम वैज्ञानिक अगले सप्ताह क्षेत्र में चक्रवाती तूफान आने की आशंका तेज होने के रूप में देख रहे हैं। इंडिया मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट (IMD) ने रविवार से बंगाल की खाड़ी के ऊपर बन रहे एक चक्रवात को लेकर चेतावनी जारी की है। यह चक्रवात तूफान बनकर एक से दो दिन में देश के पूर्व तट से टकरा सकता है। इसके 9 मई को दबाव और चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की आशंका है। इस तूफान को 'मोचा (Mocha)' नाम दिया गया है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि मोचा के कारण 8 मई से 12 मई तक आंध्र प्रदेश, ओडिशा में मूसलाधार बारिश होगी।

IMD के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने कहा कि चक्रवाती सर्कुलेशन की स्थिति निचले और मध्य क्षोभमंडल स्तरों में बंगाल की खाड़ी और दक्षिण-पूर्व में बन रही है। इसके प्रभाव से 8 मई तक उसी क्षेत्र में कम दबाव का क्षेत्र बनने का अनुमान है।

उन्होंने कहा कि कम दबाव का क्षेत्र बनने के बाद संभावित चक्रवात के मार्ग और तीव्रता के बारे में जानकारी बाद में उपलब्ध कराई जाएगी। महापात्रा ने कहा कि 9 मई के आसपास बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व में कम दबाव का क्षेत्र बनने और इसके चक्रवाती तूफान में बदलने की आशंका है।

मौसम कार्यालय ने मछुआरों को बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व में रविवार से 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की चेतावनी दी है। मौसम कार्यालय ने कहा कि जो लोग बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व में हैं, उन्हें 7 मई से पहले और जो लोग बंगाल की मध्य खाड़ी में हैं, उन्हें 9 मई से पहले सुरक्षित स्थानों पर लौटने की सलाह दी जाती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें