Cyclone Mocha: 160 Km की रफ्तार से इस दिन दस्तक देगा चक्रवाती तूफान 'मोचा', इन राज्यों में हो सकती है आफत वाली बारिश

Cyclone Mocha: चक्रवात 'मोका' को लेकर मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। 10 मई को यह दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी और बंगाल की पूर्व मध्य खाड़ी, अंडमान सागर के आसपास के इलाकों में चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है। मौसम विभाग का अनुमान है कि चक्रवात 'मोका' का लैंडफॉल 14 मई को होगा। लैंडफॉल का एरिया बांग्‍लादेश-म्‍यांमार तटों के ऊपर रहेगा

अपडेटेड May 10, 2023 पर 11:33 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
IMD ने पश्चिम बंगाल, ओडिशा और आंध्र प्रदेश सहित कई राज्यों में अगले चार दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट भी जारी किया है

Cyclone Mocha: दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी और इससे सटे दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर बना हवा का कम दबाव का क्षेत्र बुधवार को एक चक्रवाती तूफान में तब्दील हो सकता है। इंडिया मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट (IMD) ने मंगलवार को कहा कि बंगाल की दक्षिण-पूर्व खाड़ी के ऊपर 45 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार और 65 किमी प्रति घंटे के वेग से चलने वाली हवाओं के साथ कम दबाव वाला क्षेत्र मंगलवार की शाम एक चक्रवात में केंद्रित हो गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि चक्रवात 'मोका' का लैंडफॉल 14 मई को होगा। लैंडफॉल का एरिया बांग्‍लादेश-म्‍यांमार तटों के ऊपर रहेगा। IMD के अनुसार, इस सप्ताह अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में बहुत भारी बारिश होने की आशंका है।

मौसम विभाग ने बताया कि बुधवार सुबह 5.30 बजे तक एक गहरे दबाव में बदलने और अगले 12 घंटों में चक्रवात ‘मोका’ में बदलने की उम्मीद है।चक्रवात के शुरू में उत्तर-पश्चिमोत्तर की ओर 12 मई की सुबह तक और बाद में बांग्लादेश-म्यांमा तटों की ओर बढ़ने की उम्मीद है। चक्रवात 'मोका' को लेकर मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। 10 मई को यह दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी और बंगाल की पूर्व मध्य खाड़ी, अंडमान सागर के आसपास के इलाकों में चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है।

मछुआरों को चेतावनी


विभाग ने कहा कि मछुआरों और छोटे जहाजों, नौकाओं एवं मछली पकड़ने वाली नौकाओं के संचालकों को सलाह दी जाती है कि वे मंगलवार से दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी और उससे सटे मध्य बंगाल की खाड़ी में नहीं जाएं। मौसम कार्यालय ने पूर्व-मध्य खाड़ी और उत्तर अंडमान सागर में मौजूद लोगों से भी दिन में ही समुद्र से लौट आने को कहा है।

एक बुलेटिन में कहा गया है कि दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी और बंगाल और इससे सटे दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर बना हवा का कम दबाव का क्षेत्र आज शाम तक एक अवदाब में तब्दील हो सकता है और इसके बाद 10 मई को दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी और बंगाल की पूर्व-मध्य खाड़ी एवं अंडमान सागर के आस-पास के क्षेत्रों में चक्रवाती तूफान का रूप धारण कर सकता है।

कैसा रहेगा तापमान?

मौसम विभाग ने कहा कि ज्यादातर स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और अंडमान निकोबार द्वीप समूह में छिटपुट स्थानों पर मंगलवार से गुरुवार तक भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। विभाग के एक बयान में कहा गया है कि कोलकाता में मंगलवार को अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

ये भी पढ़ें- Karnataka Election 2023: मतदान के बाद नारायणमूर्ति बोले- 'युवाओं को बुजुर्ग समझाएं कि मतदान क्यों महत्वपूर्ण है'

दक्षिण बंगाल के जिलों में तापमान 38-40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा और अगले 24 घंटों में भी इसी के आसपास बना रहेगा। शहर में और इसके आसपास के स्थानों पर अधिकतम आर्द्रता 84 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम विभाग के उप निदेशक (पूर्व क्षेत्र) संजीब बनर्जी ने कहा कि बुधवार को तापमान के और बढ़ने की संभावना है।

बारिश का अलर्ट

- अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 11 मई तक अधिकांश स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की आशंका है। 12 मई को अंडमान द्वीप समूह के छिटपुट स्थानों पर भारी बारिश होने की आशंका है।

- त्रिपुरा और मिजोरम में 13-14 मई को अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की आशंका है।

- नागालैंड, मणिपुर और दक्षिण असम में 14 मई को अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश के साथ कई जगहों पर तेज हवाएं चलने की आशंका है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।