Cyclone Mocha Updates: आज रात विकराल रूप लेगा 'मोका', 9 km प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा चक्रवाती तूफान

Cyclone Mocha Updates: मौसम विभाग के सीनियर वैज्ञानिक उमाशंकर दास ने कहा कि चक्रवाती तूफान 'मोका' बंगाल की मध्य खाड़ी क्षेत्र से सटे दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक बहुत ही तीव्र चक्रवाती तूफान में बदल गया है। अब यह 9 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर दिशा की ओर बढ़ रहा है

अपडेटेड May 12, 2023 पर 1:04 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Cyclone Mocha Updates: मौसम विभाग की तरफ से शुक्रवार सुबह एक बयान जारी कर बताया गया कि चक्रवाती तूफान 'मोका' तीव्र हो गया है

Cyclone Mocha Updates: बंगाल की खाड़ी में उठा तूफान 'मोका' अब खतरनाक रूप ले रहा है। चक्रवात ‘मोका’ तेजी से बढ़ रहा है। आज यानी शुक्रवार रात को यह भीषण चक्रवाती तूफान में तब्दील हो सकता है। इसके बाद 135 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवाएं भी चल सकती हैं। इसके बांग्लादेश और म्यांमार तट की ओर बढ़ने का अनुमान है। इंडिया मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट (IMD) के सीनियर वैज्ञानिक उमाशंकर दास ने कहा कि चक्रवाती तूफान 'मोका' बंगाल की मध्य खाड़ी क्षेत्र से सटे दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक बहुत ही तीव्र चक्रवाती तूफान में बदल गया है। अब यह 9 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर दिशा की ओर बढ़ रहा है।

इस बीच, मौसम विभाग की तरफ से शुक्रवार सुबह एक बयान जारी कर बताया गया कि चक्रवाती तूफान 'मोका' तीव्र हो गया है। यह आज सुबह 5:30 बजे पोर्ट ब्लेयर के पश्चिम-उत्तर-पश्चिम में लगभग 520 किमी पश्चिम-उत्तर-पश्चिम में 13.2N और 88.1E के पास बंगाल की दक्षिण-पूर्व खाड़ी में केंद्रित था।

मौसम विभाग कार्यालय ने कहा कि चक्रवात मोका शुक्रवार को और तेज होगा। यह कॉक्स बाजार और म्यांमार में बंदरगाह शहर सित्त्वे के करीब क्यौकप्यू के बीच रविवार को समुद्र तट से टकराएगा। इसके कारण 175 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है।


IMD कार्यालय ने मछुआरों, जहाजों, नावों और ट्रॉलरों को रविवार तक मध्य और पूर्वोत्तर बंगाल की खाड़ी तथा उत्तरी अंडमान सागर में नहीं जाने की सलाह दी है। बंगाल की मध्य खाड़ी और उत्तरी अंडमान सागर में नौकायन करने वालों को तट पर लौटने की सलाह दी गयी है।

मौसम विभाग ने कॉक्स बाजार के पास बांग्लादेश के निचले तटीय क्षेत्र के लिए 1.5-2 मीटर ऊंची लहरें उठने का अनुमान जताया है। चक्रवाती तूफान के कारण त्रिपुरा और मिजोरम में शनिवार से भारी बारिश होने की आशंका है। इसके अलावा नगालैंड, मणिपुर और दक्षिण असम में रविवार को कई जगहों पर बारिश होने की आशंका है।

ये भी पढ़ें- VIDEO: राघव चड्ढा के साथ सगाई से पहले दुल्हन की तरह सजाया गया परिणीति चोपड़ा का घर, देखें वीडियो

IMD ने मोका तूफान के रूट को लेकर अनुमान लगाया है कि भारत के दक्षिण तटीय क्षेत्रों, ओडिशा और दक्षिण-पूर्व गंगीय पश्चिम बंगाल से होकर साइक्लोन तूफान मोका गुजरेगा। चूक्रवात तूफान मोका की स्पीड जैसे-जैसे बढ़ती जाएगी, वैसे वैसे उत्तर मध्य भारत में तापमान भी बढ़ता जाएगा। दिल्ली और उसके पास वाले इलाकों में आज अधिकतम पारा 40 के पास पहुंच सकता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।