Get App

Cyclone Mocha Updates: आज रात विकराल रूप लेगा 'मोका', 9 km प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा चक्रवाती तूफान

Cyclone Mocha Updates: मौसम विभाग के सीनियर वैज्ञानिक उमाशंकर दास ने कहा कि चक्रवाती तूफान 'मोका' बंगाल की मध्य खाड़ी क्षेत्र से सटे दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक बहुत ही तीव्र चक्रवाती तूफान में बदल गया है। अब यह 9 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर दिशा की ओर बढ़ रहा है

Akhileshअपडेटेड May 12, 2023 पर 1:04 PM
Cyclone Mocha Updates: आज रात विकराल रूप लेगा 'मोका', 9 km प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा चक्रवाती तूफान
Cyclone Mocha Updates: मौसम विभाग की तरफ से शुक्रवार सुबह एक बयान जारी कर बताया गया कि चक्रवाती तूफान 'मोका' तीव्र हो गया है

Cyclone Mocha Updates: बंगाल की खाड़ी में उठा तूफान 'मोका' अब खतरनाक रूप ले रहा है। चक्रवात ‘मोका’ तेजी से बढ़ रहा है। आज यानी शुक्रवार रात को यह भीषण चक्रवाती तूफान में तब्दील हो सकता है। इसके बाद 135 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवाएं भी चल सकती हैं। इसके बांग्लादेश और म्यांमार तट की ओर बढ़ने का अनुमान है। इंडिया मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट (IMD) के सीनियर वैज्ञानिक उमाशंकर दास ने कहा कि चक्रवाती तूफान 'मोका' बंगाल की मध्य खाड़ी क्षेत्र से सटे दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक बहुत ही तीव्र चक्रवाती तूफान में बदल गया है। अब यह 9 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर दिशा की ओर बढ़ रहा है।

इस बीच, मौसम विभाग की तरफ से शुक्रवार सुबह एक बयान जारी कर बताया गया कि चक्रवाती तूफान 'मोका' तीव्र हो गया है। यह आज सुबह 5:30 बजे पोर्ट ब्लेयर के पश्चिम-उत्तर-पश्चिम में लगभग 520 किमी पश्चिम-उत्तर-पश्चिम में 13.2N और 88.1E के पास बंगाल की दक्षिण-पूर्व खाड़ी में केंद्रित था।

मौसम विभाग कार्यालय ने कहा कि चक्रवात मोका शुक्रवार को और तेज होगा। यह कॉक्स बाजार और म्यांमार में बंदरगाह शहर सित्त्वे के करीब क्यौकप्यू के बीच रविवार को समुद्र तट से टकराएगा। इसके कारण 175 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है।

IMD कार्यालय ने मछुआरों, जहाजों, नावों और ट्रॉलरों को रविवार तक मध्य और पूर्वोत्तर बंगाल की खाड़ी तथा उत्तरी अंडमान सागर में नहीं जाने की सलाह दी है। बंगाल की मध्य खाड़ी और उत्तरी अंडमान सागर में नौकायन करने वालों को तट पर लौटने की सलाह दी गयी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें