पश्चिमी तट पर कहर बरपाने के घंटों बाद चक्रवाती तूफान तौउते (Cyclone Tauktae) के कारण बुधवार को राजस्थान के सात जिलों में भारी बारिश हुई। तेजी से कमजोर होने के बावजूद, चक्रवात की वजह से राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है। उधर अधिकारियों ने बताया कि मुंबई में P-305 नाव पर सवार 78 लापता लोगों की तलाश अभी भी जारी है।
