Cyclones Alert: बंगाल की खाड़ी में दो चक्रवात आने की आशंका जताई गई है। बंगाल की खाड़ी में दो जगहों पर कम दबाव लाले क्षेत्र बन रहे हैं। जिससे बंगाल और उसके आसपास के क्षेत्रों पर 2 चक्रवाती तूफान का खतरा मंडरा रहा है। वहीं मौसम विभाग ने कम दबाव का क्षेत्र बनने के बाद ओडिशा के तटीय इलाकों मे 45 किमी प्रति घंटे से 65 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान जताया है। इनमें एक चक्रवात गंभीर रूप में बदलने की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग ने आगे कहा कि 15 नवंबर से आंध्र प्रदेश तट के पास और आसपास हवाओं की गति बढ़ सकती है।
